UPSSSC Recruitment 2025 : यूपी में अकाउंटेंट के 7 हजार 994 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस
Aman Vaishnav | Dec 17, 2025, 16:30 IST
upsssc-accountant-recruitment-2025-apply-online
यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए UPSSSC ने अकाउंटेंट के 7 हजार 994 पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप 12वीं पास हैं और आपके पास PET 2025 का स्कोरकार्ड है, तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अकाउंटेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार विभाग ने कुल 7हजार 994 खाली पदों पर UPSSSC Recruitment का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बड़ी UPSSSC Vacancy के लिए योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2025 से अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। फॉर्म भरने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।
इस भर्ती में हर वर्ग के उम्मीदवारों का पूरा ध्यान रखा गया है।। कुल 7 हजार 994 पदों में से जनरल कैटेगरी के लिए 4 हजार165 सीटें हैं। एससी वर्ग के लिए 1 हजार 446 और एसटी के लिए 150 पद हैं। ओबीसी के लिए 1 हजार 441 और ईडब्ल्यूएस के लिए 792 पद रखे गए हैं। यह पूरी जानकारी विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है।
ये खबर भी पढ़िए: UPSSSC 2026 Exam Calendar Out: फॉरेस्ट गार्ड, स्टेनोग्राफर समेत 8 परीक्षाओं की डेट्स घोषित
अकाउंटेंट बनने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना होगा। साथ ही आपके पास UPPET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना भी जरूरी है। बिना PET स्कोर के आप इस भर्ती में शामिल नहीं हो पाएंगे। आवेदन के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
वहीं आपकी अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए: भारत में क्यों बढ़ रही Purple Collar Jobs की डिमांड, क्या करियर के लिए ये बेस्ट है?
भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह PET स्कोर पर आधारित है। सबसे पहले उम्मीदवारों को एक रिटन एग्जाम पास करना होगा। इसके बाद आपके जरूरी डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा। अखिरी में मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद आपको नौकरी मिल जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते की सरकारी नौकरियां, गुजरात पुलिस, MP बिजली कंपनी जैसी भर्तियों में आवेदन का मौका
सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। वहां भर्ती वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। अपने PET 2025 रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी और फोटो भरें। अपने सिग्नेचर भी सही तरीके से अपलोड करें।
जनरल और ओबीसी के लिए फीस सिर्फ 25 रुपए है। फीस जमा करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें। आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर संभाल कर रखें।
ये खबर भी पढ़िए: IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
रिटन एग्जाम कुल 100 मार्क्स का होगा। पूरा पेपर हल करने के लिए 2 घंटे मिलेंगे। इतिहास, भूगोल और ग्रामीण विकास से 65 सवाल आएंगे। कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी विषय से 15 जरूरी सवाल पूछेंगे। बाकी के 20 सवाल सिर्फ उत्तर प्रदेश पर आधारित होंगे।
अकाउंटेंट पद पर चुने गए अम्मीदवार को लेवल-3 के तहत सैलरी दी जाएगी। आपको हर महीने 21 हजार 700 से 69 हजार 100 रुपए तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। job news | government job | up goverment उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती
कैटेगरी के हिसाब से चेक करें वैकेंसी
ये खबर भी पढ़िए: UPSSSC 2026 Exam Calendar Out: फॉरेस्ट गार्ड, स्टेनोग्राफर समेत 8 परीक्षाओं की डेट्स घोषित
UPSSSC में भर्ती होने का शानदार मौका👉 यूपी में अकाउंटेंट के 7 हजार 994 पदों पर बंपर भर्ती निकली है।👉 आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। 👉 12वीं पास होने के साथ PET 2025 स्कोरकार्ड होना जरूरी है। 👉 उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष है और आवेदन फीस सिर्फ 25 रुपए है। 👉 हर महीने 21 हजार 700 से 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। | |
योग्यता और उम्र
वहीं आपकी अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए: भारत में क्यों बढ़ रही Purple Collar Jobs की डिमांड, क्या करियर के लिए ये बेस्ट है?
सिलेक्शन प्रोसेस
ये खबर भी पढ़िए: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते की सरकारी नौकरियां, गुजरात पुलिस, MP बिजली कंपनी जैसी भर्तियों में आवेदन का मौका
एप्लीकेशन प्रोसेस
जनरल और ओबीसी के लिए फीस सिर्फ 25 रुपए है। फीस जमा करके अपना फॉर्म सबमिट कर दें। आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर संभाल कर रखें।
ये खबर भी पढ़िए: IAS और IPS के अलावा Administrative Sector Jobs के ये ऑप्शन देंगे बढ़िया फ्यूचर
एग्जाम पैटर्न
सैलरी प्रोसेस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari