UPSSSC Vacancy 2026: 402 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं पास करें आवेदन

Manya Jain | Mar 18, 2026, 22:23 IST
Share
upssc vacancy
upssc vacancy

यूपीएसएसएससी (UPSSSC) ने बोरिंग तकनीशियन (Boring Technician) के 402 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास और ITI सर्टिफिकेट धारक 15 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं।



यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने नई भर्ती निकाली है। यह सरकारी नौकरी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए है। लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन के पद भरे जाएंगे। इस भर्ती (govt jobs 2026) के जरिए कुल 402 पद भरे जाने हैं।

अगर आप तकनीकी क्षेत्र में हैं तो जरूर आवेदन करें। उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवा का यह बेहतरीन मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

पदों की जानकारी



कैटेगरी (Category)पदों की संख्या (No. of Posts)
अनारक्षित (UR)163
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)107
अनुसूचित जाति (SC)82
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)40
अनुसूचित जनजाति (ST)10
कुल (Total)402

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (upsssc vacancy) का वैध स्कोर कार्ड होना चाहिए।
तकनीकी योग्यता (Technical Qualification)

  • राजकीय प्राविधिक केंद्र या गोरखपुर के लाल डिग्गी पार्क केंद्र द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक कोर्स का सर्टिफिकेट।
  • मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन, या टर्नर ट्रेड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से न्यूनतम दो साल का सर्टिफिकेट।
  • भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा दिया गया तीन वर्ष का नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट (NAC)।

सैलरी

  • पे स्केल: 19 हजार 900 - 63 हजार 200 प्रति माह।
  • अतिरिक्त लाभ: मूल वेतन के अलावा, कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी प्राप्त होंगे।

परीक्षा पैटर्न: क्या होगा सिलेबस?

परीक्षा को तीन मुख्य भागों में विभाजित किया गया है। कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी जिसमें विषयगत ज्ञान और सामान्य जानकारी का परीक्षण (UPSSSC Recruitment) किया जाएगा।

  • पार्ट-1: तकनीकी जानकारी: इसमें आपकी ट्रेड से जुड़े सवाल होंगे। बिजली के बेसिक नियम, धातुओं की जानकारी और मैटेरियल साइंस पूछा जाएगा। साथ ही ताकत (Power), ऊर्जा (Energy) और तापमान मापने वाले औजारों पर भी सवाल आएंगे।
  • पार्ट-2: कंप्यूटर का ज्ञान: इसमें कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े कुल 15 सवाल होंगे। यह हिस्सा 15 नंबर का होगा, इसलिए बेसिक कंप्यूटर जरूर पढ़ें।
  • पार्ट-3: यूपी सामान्य ज्ञान: इसमें उत्तर प्रदेश के इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स से 15 सवाल आएंगे। यूपी की योजनाओं और यहाँ की खास बातों की जानकारी रखें।

आवेदन प्रक्रिया: कैसे भरें फॉर्म?

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Applicant Authentication" टैब के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के लिए अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • 25 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए मात्र ₹25 है। चयन का मुख्य आधार मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में प्राप्त अंक होंगे। PET 2025 स्कोर के बिना आप इस मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें...

NPCIL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए 337 पदों पर भर्ती

MP Sarkari Naukri: एमपी में रेलवे की बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

एसआई भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • UPSSSC Recruitment
  • upsssc vacancy
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज