अनोखी नौकरी, जहां मिलते हैं रोने और बीयर पीने के पैसे, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

Anjali Dwivedi | Nov 22, 2025, 18:28 IST
Share
jobs
jobs

ऑफिस जॉब से हटकर दुनिया में कुछ अनोखी नौकरियां भी हैं। लोग सोकर, पेंट सूखता देखकर और फिल्मों को टैग करके मोटी सैलरी पाते हैं। जापान में ट्रेन में धकेलने से लेकर सांप का जहर निकालने तक, जानिए 10 सबसे अजीबोगरीब जॉब्स।

Job News: हम सभी नौकरी को ऑफिस जाना और रोजमर्रा (ऑफिस जाना, लैपटॉप पर काम करना, ईमेल भेजना) का काम करना ही मानते हैं। दुनिया में कुछ जॉब्स बेहद मजेदार होती हैं और लोगों को आकर्षित करती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी नौकरियां कर्मचारियों को शानदार पैकेज भी देती हैं।

इन नौकरियों के बारे में पहली बार सुनकर हर किसी को हंसी आ जाती है। फिर लगता है कि क्या सच में ऐसी जॉब्स (Jobs) होती हैं। तो चलिए आज जानते हैं 10 सबसे अजीबोगरीब नौकरियों के बारे में। यहां लोग सोकर, सूंघकर और रोकर भी पैसा कमाते हैं।

1. सोकर कमाएं पैसे

सोचिए, आपको बस रोज अलग बेड पर सोना है। इसके लिए आपको पैसे भी मिलें तो कैसा रहेगा। फिनलैंड के एक होटल ने ऐसा कर्मचारी रखा है। उस कर्मचारी का काम बस सोना है। उसे रोज एक नया बेड मिलता है।

अच्छी नींद लेनी होती है। फिर उस बेड का छोटा रिव्यू देना होता है। कई गद्दे और बेड कंपनियां भी ऐसी जॉब देती हैं। इसके लिए मोटी सैलरी भी मिलती है।

Make Money While You Sleep|इस तरह से करें नींद में कमाई | Kaise Paaye Soone  Ke Liye Paise | earn money while sleeping | Herzindagi
Make Money While You Sleep|इस तरह से करें नींद में कमाई | Kaise Paaye Soone Ke Liye Paise | earn money while sleeping | Herzindagi


ये खबरें भी पढ़ें...

KVS-NVS सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा Tier-1 एग्जाम डेट आउट, 14 हजार पदों पर होगी भर्ती

MP Sarkari Naukri: सिंधिया मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 28 नवंबर इंटरव्यू


2. पेंट सूखता देखो, पैसे कमाओ

UK में एक आदमी का यह काम है। वह पेंट किए हुए कार्डबोर्ड को देखता है। वह देखता है कि सूखने में कितना समय लगा। रंग कैसा बदल रहा है। टेक्सचर में क्या फर्क आ रहा है। यह नौकरी दुनिया की सबसे धैर्य वाली मानी जाती है।

PAINTING
PAINTING


3. दिनभर फिल्में-सीरीज देखो, पैसे पाओ

यह एक बहुत मजेदार काम है। दुनिया में एक इंसान की जॉब netflixव्यूअर की है। उसका काम हर नई सीरीज और फिल्म देखना है। उन्हें रिलीज से पहले देखना होता है। फिर उन्हें सही कैटेगरी और टैग देना होता है। यह बताना होता है कि कंटेंट किस तरह का है। इसके लिए अच्छी-खासी सैलरी दी जाती है।

SONE
SONE


4. ट्रेन में लोगों को अंदर धकेलने वाली जॉब

जापान की ट्रेनों में बहुत भीड़ होती है। वहां लोगों को अंदर धकेलकर जगह बनानी पड़ती है। यह काम ओशिया नाम के कर्मचारी करते हैं। उनका काम लोगों को धीरे-धीरे अंदर धकेलना है। वे दरवाज़े बंद करवाते हैं। सबको सेफ्टी के साथ अंदर सेट करते हैं। यह काम जितना यूनिक है, उतना ही मजेदार भी है।

train
train


5. रोने के पैसे कमाओ

दक्षिण-पूर्व एशिया में एक पुरानी परंपरा है। अंतिम संस्कार जोर-जोर से रोकर किया जाता है। इसके लिए प्रोफेशनल मातम (Professional Mourners) रखे जाते हैं। इनका काम जोर से रोना है। ये शोक का माहौल बनाते हैं। वे परिवार का भावनात्मक साथ देते हैं। यह एक कल्चर-बेस्ड जॉब है। इसकी बाजार में खूब डिमांड रहती है।

Rone ke nuksaan,- रोने के नुकसान | HealthShots Hindi
Rone ke nuksaan,- रोने के नुकसान | HealthShots Hindi


6. सांप का जहर निकालने वाले लोग

यह नौकरी मजबूत दिल वालों के लिए है। साँप का ज़हर दवाइयों के लिए निकाला जाता है। इससे एंटी-वेनम भी बनाया जाता है। यह बहुत रिस्की जॉब मानी जाती है। इसके लिए बहुत ज्यादा अनुभव चाहिए होता है। इस जॉब में सिर्फ बहादुर लोग ही जाते हैं।

sanp
sanp


7. डॉग फूड चखने वाले इंसान

डॉग फूड बाजार में आने से पहले टेस्ट होता है। इंसान इसे चखते हैं ताकि पता चले कि फ्लेवर कैसा है। टेक्सचर ठीक है या नहीं। उसकी क्वालिटी कितनी बढ़िया है। मतलब पालतू कुत्तों से पहले इंसान चखते हैं। इस काम के लिए शानदार सैलरी मिलती है।

dog
dog


8. सूंघने वाली नौकरी

कई पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स के लिए यह काम होता है। डियो, साबुन, स्किन प्रोडक्ट्स का टेस्ट होता है। इसके लिए प्रोफेशनल लोग (Odor Judges) रखे जाते हैं। ये लोग लोगों की सांस, पैर और अंडरआर्म की बदबू सूंघते हैं।

यह काम आसान नहीं है। पर कंपनियों के लिए यह बहुत जरूरी है। इसके लिए भी अच्छी सैलरी दी जाती है।

अच्छी नाक से मिल सकती हैं नौकरियाँ | साइनस और एलर्जी
अच्छी नाक से मिल सकती हैं नौकरियाँ | साइनस और एलर्जी


9. एक जैसे टेस्ट को रोज चखना

एक शख्स 30 साल से रोज एक ही चीज चखता है। वह मार्मिट (Marmite) के अलग-अलग बैच को टेस्ट करता है। उसे टेक्सचर, फ्लेवर और कंसिस्टेंसी सब चेक करना होता है। इस काम के लिए वह अच्छा पैकेज पाता है।

Capture
Capture


10. शराब या बीयर टेस्ट करने वाली जॉब

वाइन इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही है। 2025 तक यह 528 बिलियन डॉलर तक जाएगी। इसलिए वाइन टेस्टर (Sommelier) एक हॉट करियर है। वाइन टेस्टर को वाइन का हर फ्लेवर चखना होता है। वे खुशबू, कलर और टेक्सचर देखते हैं।

यह सब देखकर कंपनी को रिपोर्ट देनी होती है। यह जिम्मेदारी वाला प्रोफेशन है। भारत में 50 हजार रुपए से 3 लाख रुपए तक सैलरी मिलती है। इस तरह की जॉब्स न्यूज हर किसी के मन को छूं लेती हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी: RRB NTPC में 5810 पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी, जल्दी करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए 750 पदों पर भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट 23 नवंबर

Tags:
  • job news
  • Jobs
  • netflix
  • नौकरी
  • जॉब्स
  • जॉब्स न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज