यंत्र इंडिया लिमिटेड में निकली अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती
Dolly patil | Oct 28, 2024, 09:06 IST
retruitment
सरकारी जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये शानदार मौका है। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के 3883 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल हाल ही में रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.recruit-gov.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
यंत्र इंडिया में कुल 3 हजार 883 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें आईटीआई पास के लिए 2 हजार 498 पद और गैर-आईटीआई के लिए 1 हजार 385 पद हैं।
आईटीआई पदों के लिए अभ्यर्थियों को एनसीवीटी या एससीवीटी या कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय/श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से आईटीआई परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, आईटीआई परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। वहीं, गैर-आईटीआई पदों के उम्मीदवारों को 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और गणित और विज्ञान में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग/अन्य ( ट्रांसजेंडर ) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रुपए 100 है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
योग्यता
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले यंत्र इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट recruit-gov.com पर जाएं।
- होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद लॉग इन टू अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari