प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल, एक साल में 51.5% बढ़े थोक भाव
Aman Vaishnav | Jul 31, 2026, 13:17 IST
प्याज की कीमतों में जबरदस्त उछाल, प्याज की कीमत
प्याज की कीमतों में जुलाई 2026 में बड़ी तेजी देखने को मिली है। प्याज का औसत थोक भाव दो हजार रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है, जो पिछले साल से 51.5% ज्यादा है।
देश की मंडियों में प्याज की कीमतों में मजबूती का दौर जारी है। 26 जुलाई 2026 को खत्म हुए सप्ताह में प्याज का औसत थोक भाव बढ़कर 2,012.69 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है। यह डेटा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट के आंकड़ों के मुताबिक है।
पिछले साल इसी समय यह कीमत 1 हजार 328.49 रुपए प्रति क्विंटल थी। यानी सिर्फ एक साल में कीमतों में 51.5% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
प्रमुख सब्जियों में इस समय प्याज सबसे मजबूत ट्रेंड दिखा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर दाम, नियंत्रित सप्लाई और मजबूत मांग की वजह से कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हालांकि हाल के दिनों में तेजी की रफ्तार पहले की तुलना में कुछ धीमी जरूर हुई है।
![onion-prices-rise-july-2026-wholesale-market]()
पिछले एक साल में प्याज बाजार ने अच्छी वापसी की है। जुलाई 2025 में जहां औसत थोक भाव 1,328.49 रुपए प्रति क्विंटल था, वहीं जुलाई 2026 में यह बढ़कर 2 हजार 012.69 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है।
हालांकि मौजूदा कीमतें अभी भी जुलाई 2024 के 2 हजार 658.87 रुपए प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर से 24.3% कम हैं। इससे साफ है कि बाजार में मजबूती तो लौटी है, लेकिन दो साल पहले वाला रिकॉर्ड स्तर अभी नहीं आया है।
अगर जुलाई 2023 की बात करें तो उस समय औसत थोक भाव सिर्फ 1,215.75 रुपए प्रति क्विंटल था। मौजूदा कीमतें उस स्तर से 65.55% ज्यादा हैं।
प्याज की कीमतें सिर्फ सालाना नहीं, बल्कि महीने-दर-महीने भी बढ़ रही हैं।
26 जून 2026 को औसत थोक भाव 1,844.85 रुपए प्रति क्विंटल था। एक महीने बाद यह बढ़कर 2 हजार12.69 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। यानी एक महीने में 9.09% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
यह दिखाता है कि बाजार में मांग बनी हुई है और किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है।
हाल के सप्ताहों में कीमतें लगातार बढ़ी हैं, लेकिन अब तेजी पहले जैसी नहीं रही है।
19 जुलाई 2026 को औसत थोक भाव 1,989.24 रुपए प्रति क्विंटल था। 26 जुलाई तक यह बढ़कर 2,012.69 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
इस दौरान सिर्फ 1.17% की साप्ताहिक बढ़ोतरी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि बाजार मजबूत तो है, लेकिन कीमतों की बढ़त अब धीरे-धीरे संतुलित हो रही है।
![onion-prices-rise-july-2026-wholesale-market]()
पिछले तीन साल के आंकड़े बताते हैं कि प्याज बाजार में काफी अस्थिरता रही है।
![onion-prices-rise-july-2026-wholesale-market]()
विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल प्याज बाजार मजबूत बना हुआ है। पिछले साल की तुलना में कीमतें काफी ऊपर हैं और मासिक आधार पर भी तेजी बनी हुई है।
हालांकि साप्ताहिक बढ़ोतरी की रफ्तार कम होना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में बाजार ज्यादा संतुलित हो सकता है।
नई फसल की आवक, भंडारण की स्थिति, बाजार की मांग और मानसूनी हालात आगे कीमतों की दिशा तय करेंगे।
आंदोलन के बाद किसानों ने रोकी मूंग, एक दिन में 85% घटी आवक, 8% बढ़े दाम
क्या गर्मियों की मूंग सचमुच 'जहरीली' है? क्यों उठा इतना बड़ा विवाद, जानिए पूरी कहानी
एमपी को मूंग खरीदी में हर साल 1115 करोड़ का घाटा, तीन साल में 3346 करोड़ की चपत
देश दुनिया न्यूज: बोरियों में मूंग की जगह भर दी मिट्टी,नर्मदापुरम में 28 करोड़ की मिलावट
पिछले साल इसी समय यह कीमत 1 हजार 328.49 रुपए प्रति क्विंटल थी। यानी सिर्फ एक साल में कीमतों में 51.5% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
प्रमुख सब्जियों में इस समय प्याज सबसे मजबूत ट्रेंड दिखा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बेहतर दाम, नियंत्रित सप्लाई और मजबूत मांग की वजह से कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हालांकि हाल के दिनों में तेजी की रफ्तार पहले की तुलना में कुछ धीमी जरूर हुई है।
onion-prices-rise-july-2026-wholesale-market
प्याज की कीमत में मजबूत रिकवरी
हालांकि मौजूदा कीमतें अभी भी जुलाई 2024 के 2 हजार 658.87 रुपए प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड स्तर से 24.3% कम हैं। इससे साफ है कि बाजार में मजबूती तो लौटी है, लेकिन दो साल पहले वाला रिकॉर्ड स्तर अभी नहीं आया है।
अगर जुलाई 2023 की बात करें तो उस समय औसत थोक भाव सिर्फ 1,215.75 रुपए प्रति क्विंटल था। मौजूदा कीमतें उस स्तर से 65.55% ज्यादा हैं।
मासिक आधार पर भी तेजी जारी
26 जून 2026 को औसत थोक भाव 1,844.85 रुपए प्रति क्विंटल था। एक महीने बाद यह बढ़कर 2 हजार12.69 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। यानी एक महीने में 9.09% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
यह दिखाता है कि बाजार में मांग बनी हुई है और किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है।
साप्ताहिक बढ़त जारी, लेकिन रफ्तार थोड़ी धीमी
19 जुलाई 2026 को औसत थोक भाव 1,989.24 रुपए प्रति क्विंटल था। 26 जुलाई तक यह बढ़कर 2,012.69 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
इस दौरान सिर्फ 1.17% की साप्ताहिक बढ़ोतरी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि बाजार मजबूत तो है, लेकिन कीमतों की बढ़त अब धीरे-धीरे संतुलित हो रही है।
onion-prices-rise-july-2026-wholesale-market
तीन साल में कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव
- जुलाई 2023 में कीमतें अपेक्षाकृत कम थीं।
- जुलाई 2024 में कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं।
- जुलाई 2025 में कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
- जुलाई 2026 में फिर से मजबूत सुधार देखने को मिला है।
onion-prices-rise-july-2026-wholesale-market
आगे कैसा रह सकता है बाजार?
हालांकि साप्ताहिक बढ़ोतरी की रफ्तार कम होना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में बाजार ज्यादा संतुलित हो सकता है।
नई फसल की आवक, भंडारण की स्थिति, बाजार की मांग और मानसूनी हालात आगे कीमतों की दिशा तय करेंगे।
ये खबरें भी पढ़िए।
क्या गर्मियों की मूंग सचमुच 'जहरीली' है? क्यों उठा इतना बड़ा विवाद, जानिए पूरी कहानी
एमपी को मूंग खरीदी में हर साल 1115 करोड़ का घाटा, तीन साल में 3346 करोड़ की चपत
देश दुनिया न्यूज: बोरियों में मूंग की जगह भर दी मिट्टी,नर्मदापुरम में 28 करोड़ की मिलावट
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel