बासौदा विधानसभा क्षेत्र में जैन और रघुवंशी समाज का प्रभाव

The Sootr | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
बासौदा विधानसभा क्षेत्र में जैन और रघुवंशी समाज का प्रभाव
बासौदा विधानसभा क्षेत्र में जैन और रघुवंशी समाज का प्रभाव

बासौदा सीट पहली बार 1962 में बनी। तब यहां कांग्रेस के राम सिंह ने हिंदू महासभा के जमना प्रसाद को हराकर सीट जीती थी। 967 के चुनाव में यह सीट अजा के लिए आरक्षित थी।

BHOPAL. द सूत्र. बासौदा सीट पहली बार 1962 में बनी। शुरू के दो चुनावों में यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही। बाद में अनारक्षित हो गई। इस सीट पर कुल 13 चुनावों में पांच बार रघुवंशी समाज के प्रत्याशी ही जीते हैं। कभी कांग्रेस से तो कभी भाजपा से। पार्टी के हिसाब से देखें तो 6 बार कांग्रेस और 7 बार भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। यहां दो बार रघुवंशी प्रत्याशियों और एक बार जैन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। वर्तमान में यह सीट भाजपा के पास है, जिसका प्रतिनिधित्व लीना जैन कर रही हैं। वो क्षेत्र की पहली महिला विधायक हैं।

विधानसभा क्षेत्र: इस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विदिशा जिले का दक्षिण पश्चिम इलाका आता है। बासौदा के अलावा ग्यारसपुर, त्योंदा प्रमुख गांव हैं।

महिला मतदाता: 81777

पुरुष मतदाता: 100324

कुल मतदाता: 189375

साक्षरता का प्रतिशत: 85.16%

आर्थिक समीकरण: कृषि आधारित अर्थव्यवस्था। गंजबासौदा बड़ी कृषि मंडी।

विधानसभा सीट पर मतदान का ट्रेंड कब और कितना (सर्वाधिक और न्यूनतम मतदान): सर्वाधिक 2018:77.06%,न्यूनतम 1962: 49.61%,

विधानसभा क्षेत्र का इतिहास:
Marut (22).jpg
Marut (22).jpg


बासौदा सीट पहली बार 1962 में बनी। तब यहां कांग्रेस के राम सिंह ने हिंदू महासभा के जमना प्रसाद को हराकर सीट जीती थी। 967 के चुनाव में यह सीट अजा के लिए आरक्षित थी। तब जनसंघ के हीरालाल पिप्पल कांग्रेस के एस. लाल को हराकर जीते थे। 1972 में भी भारतीय जनसंघ के सीताराम जीते। 1977 में यह सीट अनारक्षित हो गई। तब जनता पार्टी के जमना प्रसाद ने कांग्रेस के ह्रदय मोहन को हराया। 1980 में भाजपा के फूलचंद वर्मा कांग्रेस के राम सिंह रूप सिंह को हराकर जीते। 1985 में कांग्रेस के वीरसिंह रघुवंशी ने भाजपा के अजय सिंह रघुवंशी को हराया। 1990 के चुनाव में भाजपा के अजय सिंह रघुवंशी जीते।1993 के चुनाव में कांग्रेस के रामनारायण मुन्नीलाल ने भाजपा के अजय सिंह रघुवंशी को हराया। 1998 में कांग्रेस के वीरसिंह रघुवंशी ने भाजपा के देवेन्द्र वर्मा को हराया। 2003 में भाजपा के हरीसिंह रघुवंशी ने कांग्रेस के वीरसिंह रघुवंशी को पराजित किया। 2008 में भाजपा के हरीसिंह रघुवंशी ने कांग्रेस के कनछेदीलाल को हराया। 2013 के चुनाव में कांग्रेस के निशंक जैन ने हरीसिंह रघुवंशी को हराया। 2018 में भाजपा की लीना संजय जैन को ने कांग्रेस के निशंक जैन को पराजित किया।

विधानसभा क्षेत्र की खास पहचान: नीलकंठेश्वर मंदिर उदयपुर

2003 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा: तीन बार भाजपा, एक बार कांग्रेस जीती

विधानसभाा क्षेत्र का राजनीतिक मिजाज: यहां दो बार रघुवंशी समाज और एक बार जैन समाज के ही दो प्रत्याशियों में दिलचस्प मुकाबला हुआ। इसमें एक बार कांग्रेस और दूसरी बार भाजपा प्रत्याशी जीता। यहां कांग्रेस के वीरसिंह रघुवंशी और भाजपा के हरीसिंह रघुवंशी ने दो दो बार तथा अजय सिंह रघुवंशी ने एक बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे: बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, क्षे‍त्र में ‍बड़े उद्दयोगों का अभाव।

पिछले चुनाव (2018) में समीकरण: पिछले चुनाव में पहली बार जैन समुदाय के दो प्रत्याशियों में मुकाबला था। इसमें जैन व रघुवंशी समाज का भाजपा के पक्ष में ध्रुवीकरण ज्यादा हुआ। इससे भाजपा की लीना संजय जैन विजयी रहीं। वो इस विस क्षेत्र की पहली महिला विधायक हैं।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • CONGRESS
  • MP
  • BJP
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • भाजपा
  • MP Assembly Election 2023
  • MP election news
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  • मप्र
  • भाजपा विधायक
  • बासौदा
  • गंजबासौदा
  • लीना संजय जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं