भाजपा को हराना कांग्रेस के लिए चुनौती, भाजपा की राजश्री रुद्र प्रताप सिंह हैं विधायक

The Sootr | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
भाजपा को हराना कांग्रेस के लिए चुनौती, भाजपा की राजश्री रुद्र प्रताप सिंह हैं विधायक
भाजपा को हराना कांग्रेस के लिए चुनौती, भाजपा की राजश्री रुद्र प्रताप सिंह हैं विधायक

यह विधानसभा सीट 1977 में बनी। मोटे तौर पर यहां हिंदूवादी दलों का ही असर रहा है। पिछले 10 विधानसभा चुनावों में भाजपा 6 बार यहां से जीती। 2 बार ही कांग्रेस जीत सकी।

BHOPAL. द सूत्र.

शमशाबाद विधानसभा सीट 1977 में बनी। मोटे तौर पर यहां हिंदूवादी दलों का ही असर रहा है। पिछले 10 विधानसभा चुनावों में भाजपा 6 बार यहां से जीती। 2 बार कांग्रेस, एक बार जनता पार्टी और एक बार अजेय भारत पार्टी जीती। कांग्रेस और अजेय भारत पार्टी से प्रत्याशी रहे रुद्र प्रताप सिंह बाद में भाजपा में आ गए और पिछले साल उनकी पत्नी राजश्री को टिकट मिला। वो जीत गईं। वर्तमान में भाजपा की राजश्री रुद्र प्रताप सिंह यहां से विधायक हैं।

विधानसभा क्षेत्र: इस विधानसभा क्षेत्र में विदिशा जिले का दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र आता है। शमशाबाद के अलावा नटेरन प्रमुख गांव है।

महिला मतदाता: 81777

पुरुष मतदाता: 93416

कुल मतदाता:175195

साक्षरता का प्रतिशत: 77:89 %

धार्मिक समीकरण: हिंदू बहुल सीट। मीणा व ठाकुर वोट काफी हैं।

आर्थिक समीकरण:कृषि आधारित अर्थव्यवस्था

विधानसभा सीट पर मतदान का ट्रेंड कब और कितना (सर्वाधिक और न्यूनतम मतदान): सर्वाधिक 2018: 75.38 प्रतिशत,सबसे कम 1990: 50.17

विधानसभा क्षेत्र का इतिहास: शमशाबाद विधानसभा सीट 1977 में बनी। यह शुरु से अनारक्षित रही है। 1977 में यहां से भाजपा के गिरीशचंद रामसहाय जीते थे। 1980 में भाजपा के ब्रजमोहन दास माहेश्वरी तथा1985 कांग्रेस के मेहताब सिंह जीते। 1990 में भाजपा के प्रेमनारायण शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व विधायक गिरीशचंद्र सहाय को हराया। 1993 में प्रेमनारायण शर्मा यहां से दोबारा जीते। 1998 में यहां से अजेय भारत पार्टी के रूद्रप्रतापसिंह ने भाजपा के बदनसिंह रघुवंशी को हराया। 2003 में भाजपा के राघवजी जीते। 2008 और 2013 में यह सीट भाजपा के सूर्यप्रकाश मीणा ने जीती। 2018 में भाजपा की राजश्री रुद्र प्रताप सिंह कांग्रेस की ज्योत्सना यादव को हराकर जीतीं।

विधानसभा क्षेत्र की खास पहचान: बाबा रामदेव का मंदिर।

2003 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा: चार चुनावों से भाजपा ही जीतती रही है।

विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक मिजाज:
Marut (31).jpg
Marut (31).jpg


इस विधानसभा सीट का राजनीतिक मिजाज भाजपाई है। कांग्रेस यदा कदा ही जीत पाई है।

विधानसभा क्षेत्र की बड़ी चुनावी उठा-पटक:

कभी कांग्रेस में रहे रुद्र प्रताप सिंह एक बार अजेय भारत पार्टी के बैनर पर चुनाव जीते। बाद में वो भाजपा में शामिल हो गए और 2018 में अपनी पत्नी राजश्री को टिकट दिलाया। राजश्री वर्तमान में यहां से विधायक हैं।

विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे:

शहर में बायपास की मांग, स्थानीय कॉलेज में स्टाफ की कमी, पेयजल की समस्या, बेरोजगारी

पिछले चुनाव (2018) में समीकरण: पिछला चुनाव दो महिला प्रत्याशियों के बीच हुआ था। इसमें भाजपा की राजश्री रुद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस की ज्योत्सना यादव को 7 हजार वोटों से हराया।

चुनाव से जुड़े मशहूर किस्से:

पिछला विधानसभा चुनाव दो राजनीतिक परिवारों की महिला प्रत्याशियों में हुआ था। भाजपा की राजश्री पूर्व विधायक रुद्र प्रताप सिंह की पत्नी हैं तो उनके मुकाबिल रहीं ज्योत्सना यादव पूर्व विधायक मेहताब सिंह की बहू हैं। मेहताब सिंह अपनी राजनीतिक विरासत बहू को सौंपना चाहते हैं।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • MP
  • BJP
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • भाजपा
  • CONGRESS MLA MP
  • BJP MLA MP
  • MP Assembly Election 2023
  • Congress MLA
  • MP election news
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  • मप्र
  • jane apni vidhansabha
  • जाने अपनी विधानसभा
  • भाजपा विधायक
  • भाजपा विधायक मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश
  • शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र
  • शमशाबाद भाजपा
  • शमशाबाद भाजपा विधायक
  • शमशाबाद भाजपा विधायक राजश्री रुद्र प्रताप सिंह
  • शमशाबाद कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना यादव
  • congress jyotsana yadav
  • bjp rajshri rudra pratap singh
  • bjp mla shamshabad
  • shamshabad mp
  • shamshabad mp assembly
  • shamshabad election 2018
  • shamshabad election 2013
  • shamshabad election 2008
  • shamshabad election 2003
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा