प्रयागराज महाकुंभ : सेक्टर 19 में लगी भीषण आग पर पाया काबू
Ravi Singh | Jan 19, 2025, 16:46 IST
प्रयागराज महाकुंभ में आग Photograph: (the sootr)
महाकुंभ के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां बुलाई गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
महाकुंभ के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां बुलाई गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है तुलसी मार्ग पर सेक्टर 19 रेलवे पुल के नीचे विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के कैंप में आग लग गई है। आग फैलती जा रही है। अफरा-तफरी मची हुई है। अंदर से सिलेंडर फटने की आवाजें भी आ रही थीं।
फिलहाल आग पर काबू पर लिया गया है। आग एक कैंप से दूसरे कैंप में फैलती जा रही थी। कहा जा रहा है कि सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी है। लोग दूसरे सिलेंडर लेकर बाहर की ओर भाग रहे हैं। सभी बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई है। कैंप के अंदर से हल्के धमाकों की आवाजें भी आ रही थीं। एंबुलेंस को भी मौके पर लाया गया है। मुख्य फायर कैंप से चार बड़ी फायर ब्रिगेड और आठ बुलेट भी भेजी गई हैं।
कई सिलिंडर हो चुके हैं ब्लास्ट
आग लगने के बाद सिलेंडरों के फटने से अफरा-तफरी मच गई थी। एक के बाद एक करीब एक दर्जन सिलेंडर फट गए, जिससे दमकलकर्मियों को राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में आ गए हैं। 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लग गई। यह आग इतनी भीषण है कि आसपास के पूरे इलाके में आसमान में काला धुआं छा गया है। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास के पूरे इलाके को खाली करा दिया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ऊपर से रिकॉर्ड किया है।
दूसरे कैंपों में फैल रही आग
प्रयागराज: महाकुंभ में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग हुई विकराल, 20-25 टेंट जलकर राख
➡शास्त्री रेलवे ब्रिज के नीचे सेक्टर 19, विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के टेंट में लगी आग
➡सिलेंडर फटने के बाद मची अफरा-तफरी
➡मौके पर दमकल की गाडियां मौजूद#MahaKumbh2025 #Fire #FireAccident… pic.twitter.com/QgHJ7GSmDb
— TheSootr (@TheSootr) January 19, 2025
आग लगने के बाद सिलेंडरों के फटने से अफरा-तफरी मच गई थी। एक के बाद एक करीब एक दर्जन सिलेंडर फट गए, जिससे दमकलकर्मियों को राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में आ गए हैं। 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari