बैतूल में तीसरे चरण में वोटिंग, सिर्फ BSP उम्मीदवार का भरा जाएगा फॉर्म

Marut raj | Apr 10, 2024, 19:17 IST
Share
After the death of the BSP candidate in Lok Sabha parliamentary seat Betul the date of voting has now been changed द सूत्र
After the death of the BSP candidate in Lok Sabha parliamentary seat Betul the date of voting has now been changed द सूत्र

बैतूल से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब नए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस नए कार्यक्रम के अनुसार सिर्फ बसपा प्रत्याशी को ही नामांकन की इजाजत दी जाएगी।

भोपाल. बैतूल लोकसभा सीट ( Betul Lok Sabha seat ) में बसपा उम्मीदवार के निधन के बाद अब मतदान की तारीख बदल दी गई है। बैतूल में दूसरे चरण में मतदान होना था। अब यह मतदान तीसरे चरण में यानी 7 मई को होगा। ज्ञात हो कि बैतूल से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब नए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस नए कार्यक्रम के अनुसार सिर्फ बसपा प्रत्याशी को ही नामांकन की इजाजत दी जाएगी। यहां से बीजेपी के दुर्गादास उइके और कांग्रेस से रामू टेकाम चुनाव मैदान में हैं। पहले यहां 26 अप्रैल को वोटिंग होनी थी।

हार्ट अटैक से हुआ था निधन

बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी ( 50) का चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। तब तक नामांकन दाखिल हो चुके थे। नाम वापसी की तारीख भी निकल चुकी थी। सिर्फ मतदान होना था। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को निर्वाचन आयोग ने नया कार्यक्रम जारी किया और सिर्फ बसपा प्रत्याशी को ही नामांकन की इजाजत दी है। अशोक भलावी का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृहग्राम सोहागपुर में हुआ। भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके और कांग्रेस के प्रत्याशी रामू टेकाम भी भलावी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी ने तो कंधा भी दिया।

ये है नया कार्यक्रम

बुधवार को जारी नए कार्यक्रम के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल से जमा होंगे। अंतिम तारीख 19 अप्रैल तय की गई है। 20 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। ( बैतूल में तीसरे चरण में वोटिंग )

Tags:
  • BSP
  • बसपा
  • बैतूल लोकसभा सीट
  • Betul Lok Sabha seat
  • बैतूल में तीसरे चरण में वोटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं