/sootr/media/media_files/C4sQVVeufA9jdVFzEJpq.jpg)
Lok Sabha Election Result 2024 : बालाघाट लोकसभा सीट ( balaghat lok sabha seat ) पर भाजपा प्रत्याशी भारती पराधी ( bharati paradhi ) जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 7 लाख 12 हजार 660 वोट मिले हैं। बालाघाट सीट जीतने के साथ बीजेपी ने इस सीट पर 7वीं बार जीत दर्ज कर ली है।
1998 में पहली बार बीजेपी जीती
बालाघाट लोकसभा मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक है। इस लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रस ने 4 सीटें- बैहर, परसवाड़ा, बालाघाट और वारासियोनी जीती थी। वहीं भाजपा के पास लांजी, कटंगी, बरघाट और सिवनी 4 विधानसभा सीटें हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के इतिहास में भाजपा यहां 1998 से जीत दर्ज करती आई है। बालाघाट लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 18,73,653 मतदाता हैं। इनमें से 13,76,207 ने वोटिंग की थी। बालाघाट में वोटिंग परसेंट 73.45 प्रतिशत रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...
कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?
2024 का समीकरण
भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए डॉ. भारती पारथी को चुनावी मैदान में उतारा था। वे बालाघाट नगरपालिका में पार्षद हैं। कांग्रेस पार्टी ने बालाघाट लोकसभा सीट से सम्राट सारस्वत को चुनावी मैदान में उतारा था। वे बालाघाट में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
साल | जीत | वोट मार्जिन |
2024 | भारती पराधी (बीजेपी) | 1,74,512 |
2019 | ढाल सिंह बिसेन (बीजेपी) | 2,42,066 |
2014 | बोध सिंह भगत (बीजेपी) | 96,041 |