नकुल नाथ की हार का बड़ा कारण बना 26 साल का देव रावण भलावी

Shreya Nakade | Jun 04, 2024, 16:18 IST
Share
छिंदवाड़ा का नया चेहरा
छिंदवाड़ा का नया चेहरा

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ हार के करीब पहुंच गए हैं। बंटी साहू 1 लाख वोटों से आगे हैं। इस बीच एक तीसरा प्रत्याशी सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

छिंदवाड़ा में आजाद भारत के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का सांसद बनने जा रहा है। 3:30 बजे तक भाजपा के विवेक बंटी साहू, कांग्रेस के नकुल नाथ से 1 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

बंटी साहू को 6,13,853 वोट मिले जबकि नकुल नाथ को 5,04,847 वोट मिले। इस बीच तीसरे नंबर पर आए देव रावण भलावी ( dev raven bhalavi ) ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार थे। भलावी को 3:30 बजे तक लोकसभा चुनावों में 53,931 वोट मिले हैं।

इसके सपा के उमाकांत बंदेवार को भी 10,901 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के कपिल सोनी को 9,185 वोट मिले हैं। छिंदवाड़ा में 10 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में खड़े हुए थे। इन सभी को 1 हजार से 9 हजार तक वोट मिले।

ऐसे में आंकड़ों पर नजर डाले तो, अगर यह वोट नकुल नाथ के खाते में जाते तो जीत का आंकड़ा बदल सकता था। नकुल नाथ शायद फिर से छिंदवाड़ा के सांसद बन जाते।

अमरवाड़ा सीट से लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव

देव रावण भलावी को देवीराम नाम से भी जाना जाता है। वे 2023 में छिंदवाड़ा लोकसभा के अंतर्गत आने वाली अमरवाड़ा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान उन्हें अमरवाड़ा सीट से 20,000 के करीब वोट मिले थे। देवीराम के बारे में कहा जा रहा है कि 26 साल की उम्र में वे 1 किलो महुआ और 1 पाई धान लेकर चुनाव लड़ने निकले थे। छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव के बाद अब इस युवा नेता की प्रतिभा पर नजर रहेगी।

छिंदवाड़ा का नया चेहरा
छिंदवाड़ा का नया चेहरा

ये खबर भी पढ़िए...

कांग्रेस को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में पस्त करने वाले कौन है विवेक बंटी साहू ?

छिंदवाड़ा में 11 बार नाथ परिवार के सांसद

इस बीच देखने वाली बात यह है कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सिर्फ एक बार भाजपा के सांसद की जीत हुई थी। 1997 में सुंदर लाल पटवा ने जीत दर्ज की थी। हालांकि 1998 में फिर से चुनाव हुए। यहां कमलनाथ ने जीत दर्ज की। कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार सांसद रहे हैं। उनकी पत्नी अलका नाथ एक बार और बेटे नकुल नाथ एक बार सांसद रहे हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छिंदवाड़ा लोकसभा सीट
  • नकुल नाथ
  • विवेक बंटी साहू
  • बंटी साहू
  • देव रावण भलावी
  • dev raven bhalavi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा