कांग्रेस का नारी न्याय गारंटी योजना का वादा, गरीब महिलाओं को एक लाख सालाना मदद, नौकरी में 50 % का आरक्षण

BP shrivastava | Mar 13, 2024, 22:43 IST
Share
thesootr
राहुल गांधी गरीब महिलाओं और बच्चों के साथ।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आधी आबादी के लिए रिझाने के लिए बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का ऐलान किया है। जिसमें गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपए देने का वादा किया गया है।

NEW DELHI. कांग्रेस ( Congress ) ने लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) से पहले महिलाओं को रिझाने का दांव खेला है। कांग्रेस ने बुधवार, 13 मार्च को नारी न्याय गारंटी योजना ( Nari Nyaya Guarantee Yojana) का दावा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... BJP में जाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक दरबार बोले- कल तो नहीं जा रहा

कांग्रेस ने 5 योजनाओं का किया ऐलान


1. महालक्ष्मी गारंटी : इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

2. आधी आबादी-पूरा हक : इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

4. अधिकार मैत्री : इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल : सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन हॉस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

खड़गे बोले- हमारी गारंटी खोखले वादे नहीं होते


कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं। उन्होंने ये भी कहा, यह कहने की जरूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते। हमारा कहा पत्थर की लकीर होता है। यही हमारा 1926 से अब तक का रिकॉर्ड है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से हम मैनिफेस्टो बना रहे हैं और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं।

खड़गे बोले- 83 साल का हो गया हूं, कार्यकर्ता बोलेंगे तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगा


इससे पहले खड़गे ने मंगलवार को उन दावों को खारिज किया था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर कार्यकर्ता उनसे चुनाव लड़ने के लिए कहेंगे तो वह ऐसा कर सकते हैं।
हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा- यह गलत है कि हम पीछे हट रहे हैं। मैं 83 साल का हूं, आप ( पत्रकार ) 65 साल में रिटायर होते हैं, मैं तो 83 साल का हो गया।

खड़गे 2019 लोकसभा चुनाव में हार गए थे


खड़गे ने आगे कहा- अगर हमारी पार्टी के कार्यकर्ता कहते हैं कि मुझे लड़ना चाहिए तो मैं जरूर लड़ूंगा। हमारे पास एक ही सीट मांगने वाले दस लोगों की सूची भी है। खड़गे 2009 और 2014 में कर्नाटक के कलबुर्गी से सांसद चुने गए थे और 2019 में हार गए थे।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में कमलनाथ-गहलोत के बेटों को टिकट


कांग्रेस ने मंगलवार (12 मार्च ) को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान किया। इसमें 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से तो राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया गया है।
इससे पहले 8 मार्च को जारी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया गया था। इस तरह कांग्रेस अब तक 82 नामों का ऐलान कर चुकी है। लिस्ट में 76.7% उम्मीदवारों की उम्र 60 साल से कम है।

( लोकसभा चुनाव 2024 )

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • CONGRESS
  • नारी न्याय गारंटी योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच