/sootr/media/media_files/rSHoIyuUNkDzOOyVrt3z.jpg)
लोकसभा चुनाव 2024 में देश के 18 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भाग्य आजमाया। इनमें से 12 ने जीत हासिल की ( former cm in lok sabha election )। दिग्विजय सिंह सहित 6 पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। राजगढ़ से दिग्विजय 1 लाख 46 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से हार गए। इससे पहले 2019 में वे भोपाल से हारे थे।
इसी के साथ विदिशा से मैदान में उतरे शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। वे 8 लाख 21 हजार वोटों से जीते हैं। उन्होंने पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा को शिकस्त दी है।
लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री जीते
उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, हरियाणा में मनोहरलाल खट्टर, कर्नाटक में जगदीश शेट्टार, कर्नाटक में बसवराज बोम्मई ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी, त्रिपुरा में बिप्लब देव, कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी, महाराष्ट्र में नारायण राणे, उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत और बिहार में जीतनराम मांझी ने भी जीत दर्ज की है।
ये खबर भी पढ़िए...
इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिली करारी हार
मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह, जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल, अरुणाचल में नाबाम तुकी और झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा चुनाव हार गए।
ये खबर भी पढ़िए...
गुजरात गांधीनगर सीट से अमित शाह 10 लाख वोटों से जीते
देवगौड़ा का पोता हारा, बेटा और दामाद जीते
लोकसभा चुनाव में अनेक नेताओं के बेटे-बेटी या रिश्तेदार का मिश्रित भाग्य रहा। कर्नाटक में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के बेटे, पोते व दामाद मैदान में उतरे, लेकिन पोते को हार का सामना करना पड़ा। बेटा एचडी कुमारस्वामी मंड्या सीट से और दामाद मंजूनाथ बेंगलूरु ग्रामीण से चुनाव जीत गए।
ये खबर भी पढ़िए...
नरेंद्र मोदी 22 साल और 6 चुनाव में पहली बार अपनी पार्टी को बहुमत नहीं दिला सके