फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों में बड़ा उलटफेर, किसकी उड़ेगी नींद भाजपा या कांग्रेस ?

Pratibha ranaa | May 26, 2024, 09:37 IST
Share
Phalodi Satta Bazar
Phalodi Satta Bazar

देश में होने वाले लगभग हर चुनाव में राजस्थान के प्रसिद्ध फालोदी सट्टा बाजार पर सभी की नजरें रहती हैं। आइए जानते हैं कि इस बार फालोदी सट्टा बाजार किसे विजयी घोषित कर रहा है?

देश में चल रहे 2024 के लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2024 ) अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव के 7 चरणों में से 5 चरणों में वोटिंग हो चुकी है। फलोदी सट्टा बाजार ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताजा भविष्यवाणी की है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग से पहले सामने आए फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सट्टा बाजार ने अपने अनुमान में बदलाव किया है। ( Result Prediction by Phalodi Satta Bazar )

किस पार्टी के पास कितनी सीटें ?

फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा 2019 का परिणाम दोहराती हुई नजर आ रही है। इस हिसाब से 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 60-65 सीटें जीत सकती है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, सपा-कांग्रेस गठबंधन को 15-20 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ( Lok Sabha ELection on phalodi satta bazar )

पांचवें चरण के बाद बड़ा फेरबदल

बता दें, इससे पहले 13 मई को फालोदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया था कि BJP 300 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 40 से 42 सीटें मिलने का अनुमान था, जो 2019 के चुनाव में जीती गई 52 सीटों से कम था। लेकिन अब फालोदी सट्टा बाजार ने अपने आंकड़ों में बड़ा फेरबदल किया है। अब भाजपा 300 सीटों से नीचे आ गई है, जबकि कांग्रेस पार्टी का आंकड़ा 70 से 85 सीटों तक पहुंच गया है।

क्या है फालोदी सट्टा बाजार ?

फालोदी सट्टा बाजार भारत का एक प्रसिद्ध सट्टा बाजार है जो राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले में स्थित फलोदी शहर में लगता है। यह बाजार सट्टे के लिए विभिन्न प्रकार के बाजार प्रदान करता है, जिसमें मटका सट्टा, आंकड़ा सट्टा, दिसावर सट्टा और सट्टा पट्टी शामिल हैं।

फालोदी सट्टा बाजार का इतिहास

फालोदी सट्टा बाजार का इतिहास कई सदियों पुराना है। यह माना जाता है कि इसकी शुरुआत 19वीं शताब्दी में हुई थी जब स्थानीय किसान खेती से होने वाली अनिश्चित आय के कारण सट्टे में भाग लेने लगे थे। समय के साथ, यह बाजार राजस्थान और भारत के अन्य हिस्सों में लोकप्रिय हो गया। आज, फालोदी सट्टा बाजार दुनिया का सबसे बड़ा सट्टा बाजारों में से एक है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • Result Prediction by Phalodi Satta Bazar
  • Lok Sabha ELection on phalodi satta bazar
  • फालोदी सट्टा बाजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा