लोकसभा चुनाव की काउंटिंग कल, कब से शुरू होगी मतगणना ? इलेक्शन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें thesootr के संग

Pratibha ranaa | Jun 03, 2024, 09:44 IST
Share
Lok Shabha Election Results
Lok Shabha Election Results

चुनाव आयोग ने मतगणना व्यवस्था, मतगणना प्रक्रिया,
EVM और पेपर ट्रेल मशीनों के भंडारण पर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। लोकसभा रिजल्ट सबसे तेज द सूत्र एप पर मिलेगा...

लोकसभा चुनाव ( Lok Shabha Election Results ) की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें रिजल्ट पर हैं। कल यानी 4 जून को 751 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 16 मार्च से शुरू हुआ चुनाव प्रचार, 75 दिन चला। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात फेज में वोटिंग हुई।

8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला


इस बार लोकसभा चुनाव कुल 8360 उम्मीदवार मैदान में थे। जानकारी के मुताबिक इस बार नेशनल पार्टी से 1333, स्टेट पार्टी से 532 , गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से 2580 और निर्दलीय से 3915 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। ( Lok Sabha Election )

कब से शुरू होगी गिनती


लोकसभा चुनाव और उपचुनाव की गिनती 4 जून को सुबह 8 बजे से होगी। मतगणना के रुझान और नतीजे भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर मौजूद होंगे। वोटर हेल्पलाइन ऐप, iOS और एंड्रॉइड मोबाइल ऐप दोनों पर भी आप नतीजे देख सकते है।

लोकसभा रिजल्ट सबसे तेज द सूत्र एप पर


4 जून की सुबह से ही आप द सूत्र एप पर लोकसभा चुनाव के नतीजे सबसे तेज और सबसे सटीक पढ़ और देख सकते हैं। आप द सूत्र की एप को गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से आज ही फ्री में डाउनलोड करें...

चुनाव से जुड़ी हर खबर से आप रहेंगे अपडेट


Live ब्लॉग होगा। ये आपको पल-पल का अपडेट देगा, हर राज्य के लिए अलग-अलग विस्तार में बताएगा।
दुनियाभर के मीडिया, टॉप लीडर्स और सेलेब्रिटीज के इलेक्शन रिएक्शंस के बार में भी बताया जाएगा।
वीडियो और बेहतरीन ग्राफिक्स भी चुनाव से जुड़े आपको देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर भी द सूत्र आपको हर लगातार देता रहेगा।

वोटर हेल्प लाइन ऐप पर ये सुविधा भी मिलेगी


वोटर हेल्पलाइन ऐप पर कई फीचर्स अपडेट किए गए हैं। इसे निर्वाचन क्षेत्रवार या राज्यवार नतीजों के साथ-साथ जीतने वाले, बढ़त हासिल करने या पिछड़ने वाले उम्मीदवार का विवरण जानने के लिए उपलब्ध फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं।

अब जानिए क्या कह रहा है सट्टा बाजार


फलोदी सट्टा बाजार


फलोदी सट्टा बाजार का आकलन काफी सटीक माना जाता है। फलोदी सट्टा बाजार 500 सालों से आकलन के लिए जाना जाता है, जहां चुनाव को लेकर काफी आकलन किए जाते हैं। फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो पूरे देश में बीजेपी को 305 से 307 सीट मिलते दिख रही है। जबकि एनडीए को 350 से 355 सीटें देकर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनते दिख रही है। यानी एग्जिट पोल से फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों में ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है।

सट्टा बाजार की भविष्यवाणी


  • सट्टा बाजार बीजेपी एनडीए कांग्रेस इंडिया ब्लॉक
  • फलोदी सट्टा बाजार 209 253 117 246
  • पालनपुर सट्टा बाजार 216 247 112 225
  • बेलगाम सट्टा बाजार 223 265 120 230
  • कोलकाता सट्टा बाजार 218 261 128 228
  • विजयवाड़ा सट्टा बाजार 224 251 121 237
  • अहमदाबाद चोखा बाजार 241 270 104 193

क्या कहता है Exit Poll


Exit Poll 
Exit Poll 




एग्जिट पोल्स क्या होते हैं और वो कैसे किए जाते हैं?


एग्जिट पोल्स वोट करके पोलिंग बूथ के बाहर आए लोगों से बातचीत या उनके रुझानों पर आधारित हैं। इनके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि नतीजों का झुकाव किस ओर है। इसमें बड़े पैमाने पर वोटरों से बात की जाती है। इसे कंडक्ट करने का काम आजकल कई ऑर्गनाइजेशन कर रहे हैं।

thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • Lok Sabha election
  • Lok Sabha Election Result
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा