LOK SABHA ELECTION 2024 : कल पता चलेगा लोकसभा के चुनाव कब होंगे

Dr Rameshwar Dayal | Mar 15, 2024, 13:23 IST
Share
LOK SABHA
LOK SABHA

आयोग सूत्रों के अनुसार वहां लोकसभा चुनाव की पूरी जानकारी तो दी ही जाएगी साथ ही कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में भी खुलासा किया जाएगा। ऐसा होते ही देश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

देश में होने वाले लोकसभा चुनाव ( loksabha election ) कब होंगे, इसकी जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग ( ECI ) कल बताने जा रहा है। विशेष बात यह है कि आयोग लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों ( vidhansabha election ) की घोषणा भी कर सकता है। देखना यह होगा कि इस बार आयोग लोकसभा चुनावों को कितने चरणों में करवाता है। पिछले लोकसभा चुनाव सात चरणों में सपन्न कर लिए गए थे।

घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी

लोकसभा चुनावों की जानकारी देने के लिए आयोग ने कल दोपहर तीन बजे प्रेस-कॉन्फ्रेंस बुलाई है। आयोग सूत्रों के अनुसार वहां लोकसभा चुनाव की पूरी जानकारी तो दी ही जाएगी साथ ही कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में भी खुलासा किया जाएगा। ऐसा होते ही देश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। देखना यह होगा कि विधानसभा के चुनाव लोकसभा के साथ होते हैं या बाद में इस मसले यानी एक देश-एक चुनाव मसले पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई ने एक उच्चस्तरीय कमेटी ने रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी है। संभव है कि इसकी शुरुआत करते हुए लोकसभा व कुछ विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ करवा लिए जाएं, ताकि नई परंपरा की शुरुआत हो जाए।

पिछली बार की तरह कई चरणों में होंगे चुनाव

गौरतलब है कि पांच साल पूर्व हुए लोकसभा चुनाव को आयोग ने सात चरणों में पूरा किया था। यह चुनाव 11 अप्रैल 2019 को शुरू हुए थे और 19 मई को सातवें चरण के रूप में खत्म हो गए थे। मतगणना के बाद दूसरी ओर मोदी सरकार ने देश सत्ता संभाली थी। इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि यह चुनाव चरणों में ही होंगे। लेकिन कितने चरणों में होंगे इसका खाका कल ही पता चल पाएगा। कई चरणों में चुनाव अब इसलिए हो रहे हैं ताकि सुरक्षा बल व अन्य स्टाफ को किसी प्रकार की परेशान न हो और आसानी से चुनाव निपट जाएं।

नए आयुक्तों ने पदभार संभाला

इसी कड़ी में आज देश के दो चुनाव आयुक्तों ने अपना पदभार भी संभाल लिया है। नए आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यों की समिति ने नियुक्त किया था। इस आदेश को नोटिफाई भी कर दिया गया था। दोनों नए आयुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से रिटायर्ड हैं। इनकी नियुक्ति प्रक्रिया पर नेता विपक्ष अधीर रंजन ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस मामले में बैठक शुरू होने के दस मिनट पहले 6 नाम उसके पास आए। उन्होंने इस प्रक्रिया का विरोध किया, क्योंकि यह तो होना ही था। उनकी मांग थी कि इस समिति में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को रखना चाहिए।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • विधानसभा चुनाव
  • चरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा