मोदी के साथ काम करेंगे महाराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता और गुना लोकसभा सीट से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। आज पीएम मोदी के साथ उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
New Update
ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट मंत्री
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

18वीं लोकसभा के चुनाव के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने शपथ ली ( pm narendra modi oath )। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं ( jyotiraditya scindia cabinet minister )। वे लोकसभा चुनाव 2024 में गुना लोकसभा सीट पर 5 लाख से ज्यादा मतों से जीते हैं। इसी के साथ 5वीं बार गुना के सांसद चुनकर आए हैं। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 2021 से नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार है। इसके अलावा 2022 में उन्हें स्टील मंत्रालय का भी प्रभार मिला। 18वीं लोकसभा में फिर एक बार उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बने केंद्रीय मंत्री ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे। इसीके साथ मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरी और भाजपा की फिर से प्रदेश की सत्ता में वापसी हुई थी। इसके बाद सिंधिया को राज्यसभा के रास्ते केंद्र की राजनीति में भेजा गया। उन्हें मंत्री पद दिया गया।

सिंधिया के साथ कांग्रेस का एक बड़ा और प्रभावशाली खेमा भाजपा में शामिल हुआ है। ऐसे में उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय था। 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें भाजपा ने अपनी परंपरागत सीट गुना से चुनावी टिकट दिया। सिंधिया 5 लाख से ज्यादा मतों से इस सीट पर जीते। 

मध्य प्रदेश की राजनीति में सिंधिया अब एक सीनियर नेता बन गए हैं। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उनका अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। साथ ही गुना में 2019 की हार के बाद 2024 में विशाल जीत दर्ज कर सिंधिया ने इस इलाके में अपना दबदबा साबित किया है। इन सभी कारणों से सिंधिया को फिर से मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। 

ये खबर भी पढ़िए...

अपने ही गढ़ गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्यों भरनी पड़ी 600 रुपए फीस

ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक सफर 

2002  13वीं लोकसभा में उपचुनाव के जरिए गुना लोकसभा सीट के सांसद नियुक्त हुए।

2002-2004 स्टैंडिंग कमेटी ऑन फायनेंस के सदस्य रहे

2004 14वीं लोकसभा में दूसरी बार गुना से कांग्रेस सांसद नियुक्त हुए।

2004   विदेश मामलों की स्थायी समिति सदस्य बने। 

2008 संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री बने। 

2008 याचिका समिति के सदस्य रहे।

2008 रक्षा मामलों की स्थायी समिति के सदस्य रहे।

2008 वित्त मामलों की स्थायी समिती के सदस्य रहे। 

2008 अनुमान समिति के सदस्य रहे। 

2009 15वीं लोकसभा के लिए गुना से कांग्रेस सांसद नियुक्त हुए। 

2009-2012 विद्युत मंत्रालय में कंद्रीय राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार रहा। 

2014 16वीं लोकसभा में चौथी बार गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद चुनकर आए। 

2014 से अबतक विशेषाधिकार समिति के सदस्य हैं।

2020 राज्य सभा सांसद बने। 

2021 नागरिक उड्डयन मंत्री बने। 

2022 स्टील मंत्रालय का पदभार संभाला। 

ये खबर भी पढ़िए...

गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया भूले चुनाव चिन्ह, बाद में कई बार बोले 'कमल का फूल'

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बड़े पद

5 बार के सांसद

ये खबर भी पढ़िए...

MP Lok Sabha Result 2024 : गुना लोकसभा सीट से BJP के ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीते

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक सफर jyotiraditya scindia cabinet minister ज्योतिरादित्य सिंधिया pm narendra modi oath मंत्रिमंडल ने शपथ ली