पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया टिकट

Marut raj | Apr 10, 2024, 17:48 IST
Share
PM Narendra Modi gave ticket to Neeraj Shekhar son of former Prime Minister Chandrashekhar द सूत्र
PM Narendra Modi gave ticket to Neeraj Shekhar son of former Prime Minister Chandrashekhar द सूत्र

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर समाजवादी विचारधारा का बड़ा नाम रहे हैं। उनकी पारंपरिक सीट बलिया से ही उनके बेटे को बीजेपी की ओर से टिकट दिया गया है। राज्यपाल रहे केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे को भी प्रयागराज से टिकट दिया गया है।

भोपाल. मिशन 400 पार की तैयारी में लगी बीजेपी अपने टिकट वितरण से सभी को चौंका रही है। ऐसे ही कुछ नाम बीजेपी की ओर से जारी की गई 10वीं लिस्ट में सामने आए हैं। इस लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इसमें मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशाम्बी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, प्रयागराज से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम नीरज शेखर का है, जिन्हें बलिया से टिकट दिया गया है। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे ( Neeraj Shekhar, son of former Prime Minister Chandrashekhar ) हैं। चंद्रशेखर समाजवादी विचारधारा को मानने वाले राजनेता रहे हैं।

फजाल अंसारी के सामने पारसनाथ

प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है। उधर, बलिया से भी पार्टी ने वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट काटा है। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने बीजेपी ने बिल्कुल नया चेहरा उतारा। गाजीपुर से मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है। गाजीपुर सीट पर बीजेपी कैंडिडेट पारसनाथ राय ( Parasnath Rai ) का कोई बड़ा राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है, ना ही उनकी गाजीपुर में कोई बड़ी राजनीतिक पहचान है। पारसनाथ राय, मनोज सिन्हा के बेहद करीबी माने जाते हैं। संघ से जुड़े हुए हैं और एक स्कूल के मालिक हैं। माना जा रहा है कि जब मनोज सिन्हा खुद इस चुनाव में नहीं उतरे तो उनके बेटे को भी टिकट नहीं मिला। ऐसे में उनके करीबी को टिकट दिया है। पारसनाथ राय के जरिए बीजेपी भूमिहार वोटों को घोसी और बलिया में बैलेंस करना चाहती है।

केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे को टिकट

प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी की जगह बीजेपी ने नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। नीरज त्रिपाठी, केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे हैं और नया चेहरा हैं। नीरज त्रिपाठी भी पिता केसरीनाथ त्रिपाठी की तरह पेशे से वकील हैं। वह पार्टी के भीतर कोई बड़े नेता का कद नहीं हैं। केसरीनाथ त्रिपाठी भाजपा के बड़े नेता, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे हैं। प्रयागराज में कांग्रेस ने रेवती रमन सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Tags:
  • नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे
  • Neeraj Shekhar
  • son of former Prime Minister Chandrashekhar
  • पारसनाथ राय
  • Parasnath Rai
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं