अपने ही गढ़ में हारे दिग्गज , दिग्गी - नाथ अब प्रदेश के रहेंगे मार्गदर्शक

Ravi Singh | Jun 04, 2024, 19:50 IST
Share
Rajgarh Chhindwara
Rajgarh Chhindwara

प्रदेश की 29 संसदीय सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। लेकिन प्रदेश की दो सीट छिंदवाड़ा और राजगढ़ की हार के बाद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।

अरविंद शर्मा : भोपाल प्रदेश की दो हॉट सीट राजगढ़ ( Rajgarh ) और छिंदवाड़ा ( Chhindwara ) में कांग्रेस के दिग्गजों की हार के बाद कांग्रेस में कयासों के दौर शुरू हो गए है। दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) और कमलनाथ ( Kamal Nath ) की कांग्रेस में भूमिका को लेकर पार्टी के अंदर खाने में अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस ( Congress ) में उनकी आगामी भूमिका मार्गदर्शक के तौर पर रहेगी क्या? हालांकि दिग्विजय सिंह अभी राज्यसभा के सांसद है। वहीं कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ( Nakulnath )की हार के बाद प्रदेश में एक मात्र सीट छिंदवाड़ा भी गंवानी पड़ी। राजगढ़ संसदीय सीट से पिछड़ने के बाद दिग्विजय सिंह मतगणना केंद्र से निकले तो उन्होंने ईबीएम में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए है।

प्रदेश की 29 संसदीय सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। लेकिन प्रदेश की दो सीट छिंदवाड़ा और राजगढ़ की हार के बाद दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। कांग्रेस सूत्रों की माने तो अपने गढ़ में घिरे दोनों दिग्गजों को हार का स्वाद चखना पढ़ा है। इसके बाद उनके चेहरों पर चिंता की लखीरे दिख रही है। वहीं पार्टी की माने तो दोनों ही नेता बुजुर्ग हैं, उनकी सलाह से कांग्रेस में फैसले पहले भी लेते जाते रहे हैं। आगामी दिनों में भी मार्गदर्शन लेते रहेंगे।

पीसीसी दफ्तर में हार को लेकर अभी नहीं ली जिम्मेदारी


कांग्रेस के पीसीसी दफ्तर में मंगलवार को बढ़े नेता पहुंचे। कमलनाथ और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। लेकिन मप्र की 29 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी किसी नेता ने नहीं ली है। कमलनाथ केवल यह कहते दिखे कि वह अपने बेटे नकुलनाथ की हार की समीक्षा करेंगे।

राजा ने जनता से कहा अंतिम चुनाव


राजगढ़ संसदीय सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव सभाओं के दौरान कहा कि उनके जीवन का अंतिम चुनाव है। वह अपने गृह नगर राघौगढ़ में भी जनता के बीच यही संदेश देते रहे। लेकिन उसके बाद भी वह अपना अभेद किला राघौगढ़ को भी नहीं बचा सके। हालांकि अब यह सवाल उठता है कि आगे दिग्विजय सिंह क्या चुनाव लड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

Election Result 2024 : स्मृति ईरानी की हार पर राहुल का कमेंट , किसको बताया बदतमीज, देखें वीडियो

चुनाव जीतने के लिए धुरविरोधी के साथ भी दिग्गी ने किया मंच साझा


राजगढ़ संसदीय सीट की चांचौड़ा विधानसभा में दिग्गविजय सिंह ने चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक धुरविरोधी पूर्व विधायक ममता मीना के साथ हाथ मिलाया। इतना ही नहीं वह उनके घर भी पत्नी अमृता के साथ पहुंचे। वहीं दूसरी ओर मंच भी पूर्व विधायक के साथ साझा किया। लेकिन उसके बाद भी वह हार नहीं टाल सके।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें।



Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • छिंदवाड़ा
  • Chhindwara
  • नकुलनाथ
  • Rajgarh
  • Nakulnath
  • राजगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा