पिता को किडनी देने वालीं रोहिणी आचार्य लड़ेंगी चुनाव, छपरा से दावेदारी

Marut raj | Mar 22, 2024, 18:34 IST
Share
Rohini Acharya who gave kidney to her father will contest elections Lalu will finalize the seat the sootr द सूत्र
Rohini Acharya who gave kidney to her father will contest elections Lalu will finalize the seat the sootr द सूत्र

ससुराल पक्ष की ओर से सहमति जताने के बाद राजनीति में बढ़ी सक्रियता, सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव, रोहिणी आचार्य के राजनीतिक बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं।

नई दिल्ली. पिता लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) को किडनी देकर चर्चा में आईं रोहिणी आचार्य ( Rohini Acharya ) लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह छपरा से चुनावी मैदान में आ सकती हैं। हालांकि, उनके लिए सीट का फैसला पिता ही करेंगे। वहीं, मीसा भारती के पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।

डॉक्टर हैं रोहिणी, पति इंजीनियर

रोहिणी लालू की दूसरे नंबर की बेटी हैं और डॉक्टर हैं। रोहिणी आचार्य की शादी उनके एमबीबीएस कंप्लीट होने से पहले ही हो गई थी। उनके पति समरेश सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वर्तमान में सिंगापुर में बैंकर के रूप में कार्यरत हैं।

सिंगापुर में रहती हैं रोहिणी

रोहिणी आचार्य ( Rohini Acharya ) अपने परिवार के साथ सिंगापुर रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रोहिणी को पिछले एक महीने से छपरा, काराकाट, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा और पाटलिपुत्र जैसी सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर आरजेडी ( RJD ) ने दिया है। रोहिणी भी चुनाव लड़ना चाहती हैं, लेकिन पारिवारिक वजह से वो पशोपेश में हैं। वह खुलकर कुछ कह नहीं पा रही हैं। इसको लेकर उनके पति और लालू परिवार में कई दौर की बात भी हो चुकी है। ससुराल से चुनाव लड़ने की हरी झंडी भी मिल चुकी है। छपरा लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) की कर्मभूमि है और रोहिणी यहीं से राजनीति की शुरुआत करना चाहती हैं।

पाटलिपुत्र सीट पर मीसा और रीतलाल की दावेदारी
लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ( Misa Bharti ) ने पाटलिपुत्र सीट पर दावा ठोंक दिया है। पाटलिपुत्र सीट पर आरजेडी ( RJD ) को लगातार हार मिल रही है। इसको देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार लालू यादव पाटलिपुत्र से रीतलाल यादव या भाई वीरेंद्र को टिकट दे सकते हैं। दोनों ही फिलहाल आरजेडी ( RJD ) विधायक हैं।

Tags:
  • Lalu Prasad Yadav
  • rjd
  • आरजेडी
  • लालू प्रसाद यादव
  • रोहिणी आचार्य
  • Rohini Acharya
  • छपरा
  • मीसा भारती
  • Misa Bharti
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा