महिलाओं के हाथों में जीत की चाबी, 53 लाख युवा बताएंगे कितनी खरी साय सरकार

Sandeep Kumar | Mar 18, 2024, 13:36 IST
Share
उुु
उुु

अबकी बार छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं के हिसाब से पुरुषों से अधिक महिलाओं की आबादी है । महिला वोटरों को लुभाने के लिए प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है...

अरुण तिवारी @ RAIPUR

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) आ गए हैं। तो सवाल उठता है कि क्या कहता है वोटर मीटर। बात छत्तीसगढ़ की करते हैं। छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) भले ही छोटा और आदिवासी बहुल राज्य हो, लेकिन यहां चलती महिलाओं की है। खासतौर पर राजनीति की धुरी तो आधी आबादी के इर्द गिर्द ही घूमती है। यही कारण है कि महतारी वंदन करने में सरकार ने देर नहीं की। आखिर छत्तीसगढ़ में क्यों है महिला प्रधान सियासत।

ये खबर भी पढ़िए...Lok Sabha Election 2024: आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के बचे हुए पांच उम्मीदवार

आधी आबादी पुरुषों से ज्यादा


ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 2 करोड़ 5 लाख 13 हज़ार 200 कुल वोटर हैं। जिनमें 1 करोड़ 1 लाख 80 हज़ार 405 पुरुष मतदाता हैं और 1 करोड़ 3 लाख 32 हज़ार 115 महिला वोटर हैं। यानी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या है। इसीलिए इस बार जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में है। यही कारण है विष्णु सरकार ( Vishnu government ) ने महिलाओं के खातों में लक्ष्मी बरसाने में देर नहीं की।

ये खबर भी पढ़िए..EOW में FIR के बाद भूपेश बघेल के आरोप, BJP ले रही महादेव एप से पैसा

क्या गेम चेंजर साबित होगा महतारी वंदन


अब यहां पर यह सवाल उठता है कि महिला वोटर की ज्यादा संख्या देखते हुए क्या महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana ) जेम चेंजर साबित होगी। प्रदेश में कुल 82 लाख विवाहित महिलाएं हैं जो 21 साल से ऊपर हैं यानी महतारी वंदन योजना की पात्र हैं। इनमें 70 लाख तो रजिस्टर्ड हो गई हैं बाकी के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया चालू है। सरकार ने 700 करोड़ बांटकर यह दिखा दिया है कि उनकी नीयत सभी पात्र महिलाओं को पैसे देने की है। सरकार कहती है कि अच्छा काम करेंगे तो फायदा तो मिलेगा ही।

ये खबर भी पढ़िए...अपने ही गढ़ गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्यों भरनी पड़ी 600 रुपए फीस

50 लाख युवा और 50 लाख किसान


अब बारी आती है 50 लाख युवा और 50 लाख किसान और कर्मचारियों की।। प्रदेश में जो पहली बार वोट डालेंगे उनकी संख्या 5 लाख 77 हज़ार 184 है। 21 से 29 साल तक के युवाओं की संख्या 47 लाख 11 हज़ार 890 है। यानी कुल मतदाता करीब 52 लाख हैं। बाकी किसानों,गरीबों और कर्मचारियों की संख्या है। इनको साधने के लिए भी आचार संहिता से पहले सरकार ने कुछ अहम गारंटी पर मुहर लगा दी। अपने तीन महीने के रिपोर्ट कार्ड में सीएम ने बताया कि सरकार ने 18 लाख पीएम आवास,किसानों को धन पर 2 साल का बकाया बोनस,धन खरीदी में अंतर की राशि दी 13 हज़ार करोड़,महतारी वंदन 655 करोड़ दिए, पीएससी घोटाला सीबीआई को सौंपा, तेन्दूपत्ता बढ़ी हुई कीमत पर खरीदने का फैसला, कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए 5 सदस्यों की कमेटी का गठन, कर्मचारियों का डीए बढ़ाया, पेंशनरों को मंहगाई राहत बढाई जिसमें 800 करोड़ का अतिरिक्त भार सहन किया।। यानी घोषणाओं के लॉलीपॉप से वोटरों को साधने की मुकम्मल कोशिश की गई। फिर भी सीएम कहते हैं कि ये सब चुनाव को देखकर नहीं किया।

ये खबर भी पढ़िए...भूपेश बघेल के खिलाफ FIR, EOW में 7 धाराओं में अपराध दर्ज

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़
  • Mahtari Vandan Yojana
  • Vishnu government
  • महिला प्रधान सियासत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं