ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचार में यशोधरा राजे नहीं आ रहीं नजर , क्या ये तो नहीं बड़ी वजह

Marut raj | Apr 30, 2024, 15:46 IST
Share
Yashodhara Raje is not seen in Jyotiraditya Scindia election campaign द सूत्र
Yashodhara Raje is not seen in Jyotiraditya Scindia election campaign द सूत्र

मध्य प्रदेश की दिग्गज महिला नेता पूर्व सीएम उमा भारती , भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव प्रचार में नजर नहीं आ रही हैं।

रविकांत दीक्षित, भोपाल. कहां हैं उमा भारती...? प्रज्ञा दीदी नजर आईं क्या? यशोधरा राजे के बारे में कोई अपडेट...? चुनाव की इस बेला में नेता इन दिग्गज नेत्रियों के बारे में ऐसे ही सवाल पूछ रहे हैं। इन फायरब्रांड नेत्रियों ने लोकसभा चुनाव से दूरी बना रखी है।
'द सूत्र' ने इन तीनों महिला नेत्रियों के बारे में पड़ताल की है। पता चला कि उमा भारती 26 अप्रैल को सिर्फ वोट देने अपने गृह नगर टीकमगढ़ पहुंची थीं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनावी प्रचार से बिलकुल दूर हैं। ऐसे ही यशोधरा राजे की भी जमीन पर सक्रियता नजर नहीं आ रही है।
पढ़िए ये खास रिपोर्ट...

उमा भारती: 26 अप्रैल को वोट देने आईं

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ( Former Chief Minister Uma Bharti ) पिछले दिनों उत्तराखंड में थीं। वे 26 अप्रैल को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित अपने गांव पहुंची। सोशल मीडिया साइट X पर उन्होंने लिखा, मैं अपने गांव डूंडा में वोट डालने के लिए हिमालय से टीकमगढ़ आ गई। उमा अक्सर बयानों से चर्चा में रहती हैं। वे विरोधियों के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं को भी आईना दिखाने से नहीं चूकतीं। विधानसभा चुनाव के समय तो फिर भी कुछ सीटों पर वे प्रचार के लिए पहुंची थीं। अब वे लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के परिदृश्य से दूर हैं।

प्रज्ञा ठाकुर: प्रचार में क्यों नहीं उतरीं साध्वी

टिकट कटने के बाद से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ( Sadhvi Pragya Thakur ) ने चुनावी प्रचार से पूरी तरह दूरी बना रखी है। शुरुआत में जरूर उनके कुछ बयान सामने आए थे, लेकिन अब उनकी सक्रियता नजर नहीं आ रही है। बीजेपी के खेमे में इस बात की चर्चा है कि सांसद होने के नाते उन्हें चुनाव प्रचार में उतरना चाहिए। प्रज्ञा सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। हालांकि 29 अप्रैल को जरूर उनकी ओर से सोशल मीडिया साइट X पर एक पोस्ट की गई है, जिसमें लिखा है कि 'भाजपा को वोट करो, भ्रष्टाचार पर चोट करो।'

यशोधरा राजे: क्षेत्र से दूर, सोशल मीडिया पर सक्रिय

शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री रहीं यशोधरा राजे सिंधिया ( Yashodhara Raje Scindia ) ने भी चुनाव दूरी बना रखी है। यह तब है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) गुना—शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यशोधरा सोशल मीडिया पर जरूर सक्रिय हैं। उनके हैंडल्स से बीजेपी से जुड़ा कंटेंट पोस्ट किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्वास्थ्यगत कारणों के चलते उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • former Chief Minister Uma Bharti
  • पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती
  • Yashodhara Raje Scindia
  • Yashodhara Raje
  • यशोधरा राजे
  • साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
  • Sadhvi Pragya Thakur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं