/sootr/media/post_banners/e382680bef6d7690029fbb0c76dadd32390a54258c9eecccd328e01e89b900a4.png)
इंदौर. 24 सितंबर से प्रशासन लगातार एक्शन (action)में नजर आ रहा है। इंदौर, जबलपुर, बुरहानपुर और ग्वालियर के बाद प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 हजार वर्गफीट टीनशेड को गिराया। सरकार ने 22 सितंबर को ही जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था।
शेड का निर्माण किया गया था
12 अक्टूबर को इंदौर नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान 5 JCB और पोकलेन मशीन के साथ 50 से ज्यादा नगर निगम के कर्मचारियों को लगाया था। इस दौरान अपर कमिश्नर समेत भारी पुलिस बल मौजूद था। 16 हजार वर्गफीट में बने टीनशेड को जमींदोज कर दिया गया। एक हफ्ते पहले निगम ने नोटिस जारी किया था। निगम के अनुसार, कुछ वक्त पहले ही अवैध रूप से शेड (Shade) का निर्माण किया गया था।
जबलपुर में 3 कार्रवाई
जबलपुर में अवैध कब्जा हटाने की 3 कार्रवाई हो चुकी हैं। 9 अक्टूबर को प्रशासन ने रद्दी चौकी स्थित सैफ नगर में 10 हजार वर्गफीट जमीन पर अवैध कब्जा हटाया। खाली कराई गई जमीन की कीमत 3 करोड़ और इस पर निर्माण की कीमत करीब एक करोड़ बताई गई। 26 सितंबर को प्रशासनिक अमले ने माफिया टिंकू सोनकर का 2 करोड़ का बंगला गिरा दिया। 29 सितंबर को जबलपुर में ही पप्पू खलीफा उर्फ अकील और शकील अहमद की 4 दुकानें, घर और गोदाम गिरा दिए। निर्माण की कीमत 2 करोड़ थी। जिस जमीन पर अवैध निर्माण हुआ था, उसकी कीमत 10 करोड़ है।