/sootr/media/post_banners/3d86fa8b58a56f29e7b327cc680300bfe132ca9231d44308d57953fd2486a8e5.jpeg)
Indore. मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यावरण समूह 'द नेचर वॉलंटीयर्स' (The Nature Volunteers) की 'ग्रे वॉटर' के बढ़ते दुष्परिणामों पर प्रकाशित 'ग्रे वॉटर' पुस्तिका का विमोचन ताज होटल में किया गया। भोपाल नगर निगम आयुक्त वीएस चौधरी और ताज होटल की प्रमुख कनिका हसरत ने विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की।
गंभीर विचार करने की आवश्यकता-वीएस चौधरी
भोपाल नगर निगम आयुक्त वीएस चौधरी ने शहरों में बढ़ते विभिन्न प्रकार के कचरे और अपशिष्ट के बारे में चिंता जताई और कहा कि नागरिकों को अपने कचरा सड़कों और नालियों में फेंकने पर गंभीर विचार करने की आवश्यकता है। निगम आयुक्त ने ग्रे-वॉटर पर भी चिंता जताई। वहीं ताज की प्रमुख कनिका हसरत ने कहा कि उनका होटल समूह देश के सारे ताज होटल में पर्यावरण संरक्षण की चिंता करता है और अपशिष्ट जल को दोबारा प्रयोग में लाता है। ताज ब्रांड पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
'भूजल और मिट्टी को तेजी से प्रदूषित कर रहा ग्रे-वॉटर'
'द नेचर वॉलंटीयर्स' के उपाध्यक्ष और पर्यावरण कार्यकर्ता अभिलाष खांडेकर ने बताया कि उनकी संस्था ने जब ये पाया की ग्रे-वॉटर भूजल और मिट्टी को तेजी से प्रदूषित कर रहा है। इसलिए जनजागरण के लिए सरल भाषा हिंदी में पुस्तिका का प्रकाशन किया गया। खांडेकर ने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में हम साबुन, तेल, शैंपू, हेयर कंडीशनर, फेस वॉश, डिटर्जेंट, फिनायल, बर्तन की चिकनाई धोने के तरल साबुन, कपड़े धोने के साबुन, कई प्रकार के मलहम, डीओडेरंट आदि रसायनयुक्त कई-कई वस्तुओं का उपयोग करते हैं जिससे पानी और मिट्टी प्रदूषित होती है। इसके तुरंत उपाय ढूंढने के प्रयास करने होंगे जिससे पर्यावरण का नुकसान कम से कम हो।