राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोनों विधायक भी रहे मौजूद, एकता दिखाने का प्रयास

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
 राहुल गांधी की सांसदी जाने के विरोध में ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन, दोनों विधायक भी रहे मौजूद, एकता दिखाने का प्रयास

देव श्रीमाली, GWALIOR. राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं  । इसी के तहत ग्वालियर में बुधवार, 19 अप्रैल को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस आंदोलन में दोनों विधायक सतीश सिंह सिकरवार और प्रवीण पाठक ने मौजूद रहकर पार्टी की एकजुटता भी दिखाने की कोशिश की।





भरी दोपहरी में निकाला जुलूस





जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज अलकापुरी चौराहे पर जुटे और यहां से तपती दोपहर में विशाल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहाड़ी पर पहुंचे और राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पहाड़ी के नीचे मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेताओं को यहीं रोक दिया गया। यहां कोंग्रेस ने जमकर नारेबाजी की।





ये भी पढ़ें...















अधिकारियों ने बाहर आकर ही लिया ज्ञापन





 कलेक्ट्रेट से बाहर आए प्रशासनिक अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार, प्रदेश सचिव सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि बीजेपी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले व्यापक जनसमर्थन और राहुल की बढ़ती लोकप्रियता से इतनी घबरा गई कि उनकी लोकसभा की सदस्यता ही रद्द कर दी। लेकिन कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ी है। विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि राहुल गांधी की जिस तरह से संसद सदस्यता को रद्द किया गया है वह लोकतंत्र पर करारा प्रहार है। कांग्रेस पार्टी इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी और इसी तारतम्य में आज राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया है। 





प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद





इस प्रदर्शन के दौरान शहर जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार , विधायक प्रवीण पाठक , ग्रामीण अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे, डबरा सुरेश राजें ,चंद्र मोहन नागौरी,आनंद शर्मा, महाराज पटेल, सुनील शर्मा, राजेन्द्र नाती ,राजवीर राठौर, अवधेश कौरव , धर्मेंद्र शर्मा, भैयालाल भटनागर, मुनेंद्र भदौरिया ,राजेंश भदौरिया, नत्थू सिंह जादौन , केदार कल्याण कंसाना,अमर सिंह माहौर ,वीणा भारद्वाज , चतुर्भुज धनोलिया,सुधीर गायत्री मंडेलिया कृष्णराव दीक्षित सहित सभी वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्य कर्ता मौजूद थे।



मध्यप्रदेश न्यूज Congress protest in Gwalior protest against Rahul going to MP both MLAs were present in Congress protest mp news ग्वालियर में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल की सांसदी जाने का विरोध कांग्रेस प्रदर्शन में दोनों विधायक रहे मौजूद कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन