/sootr/media/post_banners/1a8b1e6f7c79b4044ecc0a511fe61c2b823b9499167816b31bff859825864c52.jpeg)
SHIVPURI. एक ओर जहां बीजेपी कमलनाथ के गढ़ में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं मप्र कांग्रेस ने भी 2023 में शिवराज सरकार को पटखनी देने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शिवपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां बीजेपी पर निशाना साधा। लाड़ली बहना योजना पर उन्होंने कहा कि 20 साल बाद सरकार को बहना याद आई है।
बीजेपी को 20 साल बाद बहनों की याद आई
दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में बहनों को रिझाने के लिए लाड़ली बहना योजना नाम का ट्रंप कार्ड खेला गया है। बीजेपी सरकार को चुनाव के पहले 20 साल बाद बहनों की याद आई है। बीजेपी सरकार के वादे ऐसे हैं, जो कभी पूरे नहीं होते हैं। शिवराज सरकार के वादे झूठे होते हैं। यह जनता समझ चुकी है। लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने में नियम कठोर बनाए है। इसमें मुश्किल से पांच या दस फीसदी महिलाओं को फायदा हो पाएगा। सरकार एक हजार रुपए खाते में डालकर तीन हजार रुपए जेब से निकाल रही है। बीजेपी सरकार के समय में महंगाई चरम पर पहुंच गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
आम आदमी पार्टी को बताया बीजेपी की बी पार्टी
मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो चुकी है। आप ने प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मैं वर्ष 2012 से कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल आरएसएस और बीजेपी की बी टीम है। उनको वोट देना समझों बीजेपी को वोट देना है।
आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे वाली लाइन में नजर आए थे पूर्व सीएम
दिग्विजय सिंह ने दतिया भी पहुंचे थे। पार्टी के कार्यक्रम में वह मंच पर नहीं बैठे। वह सबसे पीछे वाली लाइन में आम कार्यकर्ता की तरह बैठे नजर आए। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राज्य की उन सीटों का दौरा कर रहे हैं, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। इसी क्रम में वे शुक्रवार को दतिया पहुंचे थे और यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। दतिया विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होने से पहले वे पीताम्बरा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे थे, जहां उन्होंने माता की आराधना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंडलम सेक्टर अध्यक्षों को कहा कि वे बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करें।