अशोकनगर में दिग्विजय बोले- सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं विरोध करूंगा, विधायकों की संपत्ति की जांच होगी

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
अशोकनगर में दिग्विजय बोले- सिंधिया कांग्रेस में आए तो मैं विरोध करूंगा, विधायकों की संपत्ति की जांच होगी

आशीष मालवीय, ASHOKNAGAR. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ महीने ही बचे हैं। और राजनैतिक दलों ने चुनाव की रणनीति बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को अशोकनगर पहुंचे और यहां उन्होंने कांग्रेस के बीएलओ सहित कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 



हमें सिंधिया से काफी उम्मीदें थीं



बैठक के दौरान दिग्विजय सिंह मीडिया से भी रूबरू हुए और कई मुद्दों पर टिप्पणी की। पूर्व सीएम ने कहा कि पता नहीं क्यों ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए। हमें उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब यदि वे कांग्रेस में वापस आते हैं तो मैं तो उनका विरोध जरूर करूंगा। वहीं उन्होंने कहा कि सिंधिया के साथ सिर्फ 22 विधायक भाजपा में गए थे, जबकि कमलनाथ के साथ काफी अधिक विधायक थे इसलिए उन्हें सीएम चुना गया। और हमारी सरकार आते ही सिंधिया के सभी जमीनी मामले भी निपटाए गए। 



दिग्विजय ने माधवराव सिंधिया की तारीफ भी की



दिग्विजय सिंह ने माधवराव सिंधिया की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जो विधायक बिके हैं उनकी जांच जरूर कराई जाएगी। वहीं पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए उन्हें सिर्फ घोषणावीर बताया। महाकाल लोग में प्रतिमाओं के टूटने के मामले में उन्होंने कहा की वहां निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं जब यह निर्माण कार्य चल रहा था उसी समय निर्माण कार्य की शिकायत हुई थी, लेकिन आज भ्रष्टाचार का परिणाम सबके सामने है। वहीं उन्होंने अशोकनगर विधायक के बारे में कहा कि उनके पास सभी जाति प्रमाण पत्र हैं साथ ही उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी उनको टिकट देकर गलती की थी। वहीं अन्य कई मसलों पर भी वे बेबाक तरीके से बोले।



यह खबर भी पढ़ें



मप्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने शुरू किया प्रदेश दौरा, दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने जताई इच्छा



दिग्विजय ने PM और शिवराज को बताया झूठों का शहंशाह



मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह को झूठों के शहंशाह बताया। दिग्विजय सिंह ने पीएम और सीएम शिवराज पर झूठे वादे कर लोगों को बरगलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा हजारों वादे किए, लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया। झूठे वादे कर जनता को धोखा दे रहे हैं।


दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली विधायकों की संपत्ति की जांच होगी सिंधिया कांग्रेस में आए तो विरोध करूंगा अशोकनगर में दिग्विजय सिंह MP News Digvijay takes meeting of workers property of MLAs will be investigated I will protest if Scindia joins Congress Digvijay Singh in Ashoknagar एमपी न्यूज
Advertisment