/sootr/media/post_banners/6838afa1ded4a189cc6a88df0afa7c493913561ebfd07f5e1ea7e7c5adac2a8c.jpeg)
ASHOKNAGAR. मध्य प्रदेश शासन के पीएचई राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव इन दिनों विकास यात्रा के सिलसिले में अपने विधानसभा क्षेत्र मुंगावली में भ्रमण कर रहे हैं। 7 फरवरी, मंगलवार की शाम जब मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के देवरछी गांव में घूमते हुए लोगों से मेल-मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक खुजली होने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री स्वयं कह रहे है कि किसी ने खुजली वाली फली (क्रेंच फली) लगा दी। वीडियो में मंत्री रात के समय में हाथ पैर धोते दिखाई दे रहे हैं।
ग्राम देवरची गांव का बताया जा रहा है वीडियो
यह वीडियो अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा के ग्राम देवरची गांव का बताया जा रहा है। दरअसल, प्रदेश सहित जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा निकाल रही है। मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव विकास यात्रा में शामिल होने मुंगावली विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बृजेंद्र सिंह खुद कह रहे है कि किसी ने क्रेंच की फली (किवांच) लगा दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मंत्रीजी के समर्थकों को हाथ-पैर फूले नजर आए। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने स्वागत के समय हर हरकत की होगी।