ग्राम मालवरबे में रहने वाले दौलत से हर रोज मिलने आती है रूबी ''मोर'', 3 साल पहले जंगल में हुई थी दोस्ती

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
ग्राम मालवरबे में रहने वाले दौलत से हर रोज मिलने आती है रूबी ''मोर'', 3 साल पहले जंगल में हुई थी दोस्ती

मनोज भार्गव, SHIVPURI. इंसान और जानवरों की दोस्ती के कई उदाहरण देखने को अक्सर मिलते हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी में सारस और आरिफ की दोस्ती की मिसाल को देखने मिली थी। इसके बाद अब शिवपुरी जिले के ग्राम मालवरबे के रहने वाले दौलतराम धाकड़ और रूबी की दोस्ती के चर्चे भी गांव से निकलकर शहर भर में और अंचल में चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल रूबी 'मोर' की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। 



घर लाकर की थी देखभाल



रूबी मोर 3 साल पहले दौलत राम को जंगल में मिली थी। वे उसे अपने घर ले आए और उसकी देखभाल की। यहीं उसका नाम भी रूबी रख दिया। अब रूबी रात के समय अपने झुंड के साथ में रहती है, लेकिन सुबह होते ही वह अपने दोस्त दौलतराम के पास पहुंच जाती है।



ये भी पढ़ें...






जंगली जानवर के हमले का था डर 



दौलत राम का कहना है कि 3 साल पहले जब जंगल में गए थे तो उन्हें एक मोर का बच्चा अकेला दिखा था।  जंगली जानवर उस पर हमला न कर दें। इस कारण मैं उस बच्चे को लेकर अपने घर आ गया। उन्होंने उसे अपने घर पर रखकर उसकी देखभाल की और उसका नाम रूबी रख दिया।



अमेठी में गिद्ध और शख्स की दोस्ती के रहे थे चर्चे 



इससे पहले अमेठी में गिद्ध और शख्स की दोस्ती के चर्चे सामने आए थे। शख्स का नाम जसपाल है और वो हरियाणा के सिरसा का है। जसपाल एक एनजीओ चलाते हैं। जसपाल बीच राह मिलने वाले घायल जानवरों और पक्षियों की मदद करते हैं। इसी कड़ी में उनकी दोस्ती एक गिद्ध से हो गई थी। अब दोनों हमेशा साथ रहते हैं. जसपाल ने अपने दोस्त गिद्ध को 'जटायु' का नाम दिया हुआ है। जसपाल के एनजीओ का नाम एनिमल बर्ड्स वेलफेयर है। उनका एनजीओ ऐसे ही कई जानवरों और पक्षियों को नई जिंदगी देते हैं। गिद्ध के साथ वाले वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Animals_Birds_Welfare (@animals_birds_welfare)




 


strange friendship human and animal love ruby ​​peacock MP News daulatram dhakad एमपी न्यूज अजीब दोस्ती इंसान और जानवर का प्रेम रूबी मोर दौलतराम धाकड़
Advertisment