पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट करके फिर उठाए सवाल, अमरकंटक में 50 हजार की जगह 2 लाख पेड़ काटे; बोलीं- मामले की जांच कराई जाए

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट करके फिर उठाए सवाल, अमरकंटक में 50 हजार की जगह 2 लाख पेड़ काटे; बोलीं- मामले की जांच कराई जाए

BHOPAL. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अमरकंटक में पेड़ों की कटाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करके प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 1 साल पहले वन विभाग ने 50 हजार पेड़ों को बीमार घोषित करके उनको काटने का फैसला किया था, लेकिन 50 हजार की जगह 2 लाख पेड़ काट दिए गए। इसकी जांच करानी चाहिए। उमा ने ट्वीट करके कहा कि अफसर सीएम के सामने सुंदर तस्वीर पेश करते हैं लेकिन वो सच्चाई से दूर होती है।




— Uma Bharti (@umasribharti) December 15, 2022




— Uma Bharti (@umasribharti) December 15, 2022




— Uma Bharti (@umasribharti) December 15, 2022




— Uma Bharti (@umasribharti) December 15, 2022




— Uma Bharti (@umasribharti) December 15, 2022



उमा ने प्रदेश भ्रमण के दौरान देखी सच्चाई



उमा भारती ने ट्वीट करके लिखा ही खुद अपने हाल ही के मध्यप्रदेश के भ्रमण के दौरान मैंने कुछ सत्य देखे। अमरकंटक में कबीर चौरा पर महीनों से लाइट नहीं थी। मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय फोन किया, लाइट तुरंत आ गई। अधिकारियों ने कहा लाइट 24 घंटे से नहीं थी। जबकि हकीकत में लाइट महीनों से नहीं थी।



स्कूल के पास की शराब दुकानी नहीं हटी



उमा भारती ने ट्वीट करके बताया कि डिंडोरी के शाहपुर की शराब की दुकान स्कूल से 50 मीटर के अंदर थी जबकि मुख्यमंत्री बहुत पहले उसको हटाने का आदेश दे चुके हैं। शराब दुकान हटाई नहीं गई।



अमरकंटक में 50 हजार की जगह 2 लाख पेड़ कटे, जांच कराई जाए



उमा ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें अमरकंटक के लोगों ने बताया कि अभी एक साल पहले हमारी ही सरकार के समय पर करीब 50 हजार बहुमूल्य साल के पेड़ों को वन विभाग ने बीमार घोषित करके काटने का फैसला किया था। अमरकंटक में 50 हजार की जगह 2 लाख पेड़ काट दिए गए। इसकी जांच करानी चाहिए।



उमा भारती ने ट्वीट से दी सलाह



उमा भारती ने ट्वीट के जरिए सलाह देते हुए कहा कि हमें कार्यकर्ता, विधायक, सांसद और संगठन का भी भरोसा करना होगा। कार्यकर्ता को आंख, ब्यूरोक्रेसी को हाथ, सरकार को पांव, मुख्यमंत्री को मुख बनना होगा तो सत्य प्रत्यक्ष होगा, कार्यवाही उचित होगी और विकास की जड़ मजबूत होगी।



ये खबर भी पढ़िए..



मध्य प्रदेश के मंत्री दत्तीगांव पर आरोप लगाने वाली लड़की बोली- मैं उनका सम्मान करती हूं, जो वीडियो फैला रहे, एक्शन लूंगी



उमा भारती ने बताया कि एक मुखिया को कैसा होना चाहिए



उमा भारती ने महाकवि तुलसीदास का एक दोहा ट्वीट किया, मुखिआ मुखु सो चाहिऐ, खान पान कहुँ एक। पालइ पोषइ सकल अँग, तुलसी सहित बिबेक। इसका अर्थ है, मुखिया को मुख या मुंह के समान होना चाहिए। मुखिया खाने-पीने का काम अकेला करता है लेकिन वो जो खाता-पीता है उससे शरीर के सारे अंगों का पालन-पोषण करता है। इसलिए मुखिया को ऐसे ही विवेकवान होकर अपना काम अपने तरह से करे लेकिन उसका फल सभी में बांटे।


2 लाख पेड़ काटने की जांच की मांग अमरकंटक में पेड़ काटने का मामला उमा भारती ने वन विभाग पर उठाए सवाल उमा भारती ट्वीट भोपाल Uma raised questions by tweeting Demand for investigation on cutting of 2 lakh trees trees cutting case in amarkantak Uma Bharti raised questions on the Forest Department uma bharti tweet bhopal
Advertisment