News Strike: प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और महानआर्यमन ने करवाया जयविलास पैलेस का टूर, शाही लाइफ की दिखेगी खास झलक

Harish Divekar | Nov 20, 2025, 07:00 IST
Share
News Strike (12)
Photograph: (THESOOTR)

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया ने जयविलास पैलेस का एक शाही टूर करवाया। इस टूर में महल की भव्यता और रॉयल लाइफस्टाइल की झलकियां देखने को मिलीं। वीडियो में महल की ऐतिहासिक सुंदरता और सिंधिया परिवार की विरासत को प्रदर्शित किया गया है।

News Strike (न्यूज स्ट्राइक) :कहते हैं समय के साथ बदलना जरूरी है। ये बात सिर्फ आम इंसानों के लिए ही जरूरी नहीं है। राजे रजवाड़े भी इस कहावत के आगे मजबूर है।

इसका एक सबूत है इतिहास के पन्नों में चमकता दमकता आलीशान महल जयविलास पैलेस और इस महल में रहने वाली सबसे बड़ी राजसी फैमिली यानी कि सिंधिया फैमिली। जो सोशल मीडिया में उस अवतार में नजर आ रहे हैं। जैसे पहले कभी दिखाई नहीं दिए। उनके अंदाज में राजसी ठसक है तो नए जमाने का ग्लैमर और स्टाइल भी एड किया गया है।

सिंधिया घराने की रानी और दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में शुमार रहीं प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अलग अंदाज में दिख रही हैं तो बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी एक यंग, एनर्जेटिक, स्टाइलिश यट सोबर लुक में उनका साथ दे रहे हैं।

तस्वीरों के साथ देखिए जय विवास पैलेस का रॉयल लुक...

tour jayvilas palace (9)
tour jayvilas palace (9)


पिछले कुछ दिनों की खबरों से वाबस्ता हैं तो एक न्यूज आप जरूर सुन रहे होंगे। मध्यप्रदेश केग्वालियरसिंधिया घराने के युवराज महानआर्यमन सिंधिया जल्द ही सात फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। इस न्यूज ने इतना बज क्रिएट किया कि सिंधिया घराने को जानने समझने के लिए युवा भी बेताब हो गए।

400 कमरों का आलीशान महल, 35 सौ किलो का झूमर, खाना परसने वाली चांदी की ट्रेन जैसी बातें पढ़ने के बाद इस महल की लग्जरी और शानो शौकत और भी ज्यादा अट्रेक्ट करती है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इस महल से जुड़ी तमाम खबरें और तस्वीरें बिखरी पड़ी हैं। उसके साथ ही रॉयल फैमिली के मेंबर्स की फोटोज भी मिल ही जाती हैं। पर अब यहां वहां से मिलने वाली फोटोज की जगह आप ऑथेंटिक इमेजेस और वीडियो देख सकते हैं। रॉयल जय विलास पैलेस के दरवाजे खुद सिंधिया घराने के दो शाही मेंबर्स ने ही खोल दिए हैं।

tour jayvilas palace (8)
tour jayvilas palace (8)


मौजूदा महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ राजघराने का शॉर्ट टूर करवा रही हैं। इस वीडियो को गौर से देखिए सिर्फ इसलिए नहीं कि आप महल को गौर से देखना चाहते हैं। बल्कि, इसलिए भी देखिए क्योंकि इस राजघराने के लोगों को आपने शायद ही कभी इस अंदाज में देखा होगा।

tour jayvilas palace
tour jayvilas palace


आपने अब तक इस महल के बारे में काफी कुछ सुना होगा। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपको वो सब कुछ फीका लगने लगेगा। जय विलास पैसेल हकीकत में कहीं ज्यादा आलीशान और भव्य है।

वीडियो की शुरुआत होती है जयविलास पैलेस की बुलंद दीवारों से। चमचमाती दीवारों के बीच नजर आती हैं प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया। खास बात ये है कि महारानी साहिबा हमेशा अपने पैलेस और प्रजा के बीच खालिस देसी अंदाज में नजर आती हैं। शिफॉन की साड़ी और सिर पर पल्ला और राजसी नफासत से भरपूर, लेकिन इस वीडियो में आपको उनका मॉर्डन अंदाज भी देखने को मिलेगा। उनके अलग लुक्स के साथ उनकी चमचमाती महंगी घड़ी भी नजर आएगी।

tour jayvilas palace (2)
tour jayvilas palace (2)


महारानी होने के बावजूद वो अपने घर को कैसे अरेंज करती हैं। एक छोटी सी झलक इसकी भी दिखाने की कोशिश की गई है। उसके बाद एक हैरान करने वाला विजुअल नजर आएगा। इस महल के युवराज को आपने हमेशा एक सिंपल सोबर और भविष्य के नेता के तौर पर ही देखा होगा, लेकिन इस बार महल में एक हैंडसम हंक नजर आएगा. जो दिन की शुरुआत अपनी फिटनेस के साथ करता है।

tour jayvilas palace (3)
tour jayvilas palace (3)


ट्रेडमिल पर दौड़ते महाआर्यमन सिंधिया की लग्जरी लाइफ। उनके कपड़ों का कलेक्शन सब कुछ इस वीडियो में नजर आता है। इस वीडियो को देखकर आप ये भी अंदाजा लगा सकते हैं कि शहजादे को महंगी और ब्रांडेड घड़ियों का भी बहुत शौक है। उनकी रिस्ट वॉच पर खास तौर से कैमरे की नजर दिखाई देती है।

पूरा वीडियो इस तरह से बना है कि आप राजसी घराने को पूरी तरह समझ सकते हैं। रॉयल फैमिली के मां और बेटे की कैमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी बेशकीमती पसंद, उनके पहनावे और एसेसरीज में झलक रही है। फिर वो चाहें शूज हों, शेड्स हों या फिर वॉचेज हों।

tour jayvilas palace (4)
tour jayvilas palace (4)


इस खूबसूरत कैमिस्ट्री के बीच महल पर भी नजर बनाकर रखिएगा। क्योंकि जो आपने अब तक कहीं नहीं पढ़ा होगा या देखा होगा। वो झलकियां भी इस वीडियो में शेयर की गई हैं। लाल कालीन तो आपने कई बार सुना होगा। अब सिंधिया घराने का राजसी कालीन भी देख लीजिए। सिंधिया राजमहल को वो कमरा, जिसके बारे में कहा जाता है कि कभी इस कमरे में हीरे, जवाहरात और सोने जड़े थे वो कमरा भी इसमें दिखाई देता है।

tour jayvilas palace (6)
tour jayvilas palace (6)


कुछ एक्सपेंसिव झूमर, चांदी सी चमकी दीवारें, एक विशाल दीवार घड़ी भी आप देख सकते हैं। किसी कमरे पर आपकी नजर ठिठके तो गौर से देखें। क्योंकि एक एक फ्रेम में विरासत, इतिहास और कुछ नायाब चीजें छिपी हुई हैं और जब महारानी साहिबा महल के गलियारों से गुजरती हैं तो आपको माधव राव सिंधिया भी दिखाई दे ही जाएंगे। जिनकी विरासत अब ज्योतिरादित्य सिंधिया संजो रहे हैं और उसके बाद महाआर्यमन सिंधिया को ये जिम्मेदारी निभानी है।

tour jayvilas palace (7)
tour jayvilas palace (7)


इस आलीशान महल के टूर के लिए इन दोनों से भला कौन हो सकता था। किसी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को ये जिम्मेदारी मिलती तो प्रजेंटेशन थोड़ा ज्यादा दिलचस्प बेशक होता, लेकिन जो राजसी चमक दमक, नफासत और अपनापन इस वीडियो में दिखता है वो फ्लेवर भला कैसे नजर आता।

इस वीडियो को देखने के बाद भी अगर जय विलास पैलेस के बासे में कुछ और जानने की ख्वाहिश है तो चलिए हम बताते हैं-

चार सौ कमरे वाले इस महल के एक हिस्से में सिंधिया राज परिवार रहता है और एक हिस्से को म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है। 12 लाख 40 हजार वर्ग फीट से भी ज्यादा एरिये में फैले इस महल को इस मजबूती से बनाया गया है कि इसकी एक छत 35 सौ किलो के झूमरा का बोझ भी आसानी से उठाती है। आज तक उसी बुलंदी के साथ सीना तानकर खड़ी है।

एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि जब महल तामीर हो रहा था। तब इसकी छत की मजबूती चैक करने के लिए छत पर नौ दस हाथी छोड़े गए थे। जब उनकी मौज मस्ती से भी दीवार ठस से मस नहीं हुई तब फ्रांस से आए कारीगरों ने उस आलीशान झूमर को छत पर लगाया। ये बात करीब 146 साल पुरानी मानी जाती है। तब इस महल को बनाने में 12 साल का लंबा वक्त लगा था और खर्च आया था एक करोड़ रुपए जरा सोचिए उस वक्त एक करोड़ रुपए कितने कीमती थे कि आज ये महल 45 सौ करोड़ की वैल्यू रखता है। ये भी कहा जाता है कि महल के लोग आज भी सोने और चांदी के बर्तनों में ही खाना खाते हैं। चांदी की ट्रेन से खाना सर्व भी होता है।

tour jayvilas palace (5)
tour jayvilas palace (5)


ये उम्मीद की जा सकती है कि अब रॉयल फैमिली खुद सोशल मीडिया पर इस महल और अपनी लाइफ की झलक दिखा रहे हैं तो शायद और भी ऐसे वीडियो सामने आते रहें। इंतजार करते हैं क्या शाही परिवार से जुड़े कुछ और राज आगे भी इसी तरह नुमाया होंगे।

न्यूज स्ट्राइक की इन खबरों को भी पढ़ें...

News Strike: आदिवासी सीटों के बदलते वोटिंग ट्रेंड को साधने की तैयारी, बीजेपी ने बनाया प्लान, कांग्रेस से छिन जाएंगी 21 सीटें ?

News Strike: अफसरों से परेशान मंत्री, नहीं बैठ रही पटरी! सुशासन पर उठ रहे सवाल





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • News Strike
  • न्यूज स्ट्राइक
  • ग्वालियर
  • महानआर्यमन सिंधिया
  • जयविलास पैलेस
  • प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती