दुर्ग संभाग में 29 जून से कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे बड़े नेता, जानें किन नेताओं को मिला प्रभार

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
दुर्ग संभाग में 29 जून से कांग्रेस का बूथ चलो अभियान, कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे बड़े नेता, जानें किन नेताओं को मिला प्रभार

DURG. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव मोड पर आ चुकी है। कांग्रेस ने संभागीय सम्मेलन के बाद बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के मजबूत करने के लिए बूथ चलो अभियान बस्तर से शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के सीनियर नेता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लेकर सीएम और पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र भी तय किया गया है। दुर्ग संभाग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान 29 जून से शुरू होगा।  



माइक्रो बूथ मैनेजमेंट की तैयारी कर रही कांग्रेस 



छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस ने प्रदेश में फिर से जीत का परचम लहराने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। जिसके लिए अब कांग्रेस माइक्रो बूथ मैनेजमेंट की तैयारी कर रही है। इसके तहत सभी बूथ के कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और चर्चा की जाएगी। इस अभियान के तहत दुर्ग संभाग की 20 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के बड़े नेता अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।  



दुर्ग ग्रामीण सीट से सीएम भूपेश को बनाया गया प्रभारी



दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 पर कांग्रेस का कब्जा है, वहीं एक सीट पर BJP का कब्जा है।  बूथ चलो अभियान के प्रभारी के तौर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को दुर्ग शहर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को अहिवारा और मंत्री जयसिंह अग्रवाल को वैशाली नगर विधानसभा का प्रभार दिया गया है। इसके साथ की पाटन विधानसभा का प्रभार मंत्री टीएस सिंहदेव को दिया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भिलाई नगर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई हैं।



मंत्री मोहम्मद अकबर को खैरागढ़ सीट की जिम्मेदारी



राजनांदगांव जिले की बात करें तो यहां 6 विधानसभा सीटों में 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है वहीं एक सीट पर बीजेपी के पास है। अभियान के तहत खैरागढ़ विधानसभा का प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर को बनाया गया है। मंत्री गुरु रूद्रकुमार को डोंगरगढ़ और राजनांदगांव विधानसभा का प्रभारी मंत्री उमेश पटेल को बनाया गया है। खुज्जी सीट का प्रभार विजय जांगिड़ को दिया गया है। वहीं मंत्री अमरजीत भगत को मोहला मनापुर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। 



बालोद जिले की 3 सीटों पर कौन कौन बनाए गए प्रभारी



दुर्ग संभाग के बालोद जिले की बात करें तो यहां तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। जिले के 3 विधानसभा सीटों पर बूथ चलो अभियान का प्रभारी के तौर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को संचारी बालोद विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। डौंडीलोहरा सीट की जिम्मेदारी फूलोदेवी नेताम को दी गई। गुण्डरदेही विधानसभा का प्रभारी संतराम नेताम को बनाया गया है।



बेमेतरा की तीनों सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त



बेमेतरा जिले की भी तीनों विधानसभा सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। इन तीनों सीटों पर बूथ चलो अभियान के प्रभारी के तौर पर बेमेतरा विधानसभा का प्रभारी मंत्री शिवकुमार डहरिया को बनाया गया है। साजा सीट का प्रभार वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक सत्यनारायण शर्मा को दिया गया है। साथ ही मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को नवागढ़ सीट का प्रभार दिया गया है।




  • ये भी पढ़े... 




बस्तर में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान शुरू, कांकेर में कुमारी शैलजा, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम को भानूप्रतापपुर विधानसभा की जिम्मेदारी



कवर्धा के 2 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त



कवर्धा में 2 सीटे है जिन पर कांगेस के विधायक है। इन दोनों सीटों पर अभियान के प्रभारी के तौर पर मंत्री कवासी लखमा को कवर्धा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जिले की दूसरी विधानसभा सीट पंडरिया का प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया का बनाया गया है। इस अभियान के तहत कांगेस के दिग्गज नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ सरकार के तमाम फ्लैगशिप योजनाओं के साथ-साथ माइक्रो बूथ मैनेजमेंट का प्रशिक्षण और जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्ष, जोन अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष और बूथ के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।


माइक्रो बूथ मैनेजमेंट की तैयारी सीएम भूपेश और मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी 20 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी नियुक्त दुर्ग संभाग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान preparation for micro booth management CM Bhupesh and ministers got responsibility छत्तीसगढ़ न्यूज appointed in-charge for 20 assembly seats Congress booth walk campaign in Durg division Chhattisgarh News
Advertisment