दिल्ली जाने से रोकने के लिए इंदौर में भी हुई किसानों की धरपकड़,भेजा जेल
Jitendra Shrivastava | Feb 13, 2024, 16:10 IST
आंदोलन में दिल्ली जा रहे किसानों को पकड़कर जेल भेजा।
16 फरवरी को किसान इस मुद्दे पर हड़ताल करने की तैयारी में हैं। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता और सदस्य शामिल हैं। सांवेर पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और भाकिमसे के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव को नजरबंद किया, फिर जेल भेज दिया।
संजय गुप्ता, INDORE. किसानोंका प्रदर्शन फिर उग्र हो रहा है, दिल्ली बार्डर देश की बार्डर जैसी हो गई है। वहीं दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान आंदोलन 2.0 को लेकर इंदौर पुलिस भी सक्रिय है। चार किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक बड़े नेता को जेल भेजा जा चुका है। कई नेताओं को नजरबंद कर रखा है। कुछ नेताओं को थाने पर बैठाया है। एक्शन पता चलते ही आसपास के नेता घरों से गायब हो गए।
दिल्ली जाने से पहले ही इंदौर पुलिस रविवार से छापामारी कर रही है। यह भी जानकारी मिली थी कि 16 फरवरी को किसान इस मुद्दे पर हड़ताल करने की तैयारी में हैं। इनमें संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता और सदस्य शामिल हैं। सांवेर पुलिस ने सबसे पहले सोमवार दोपहर में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और भारतीय किसान मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव को नजरबंद किया। शाम होते-होते उन्हें एसडीएम के यहां पेश कर जेल भेज दिया। इसके अलावा सोमवार देर रात अन्नपूर्णा पुलिस ने किसान नेता रामस्वरूप मंत्री को भी पकड़ा है।
किसान आंदोलन में जा रहे थे भोपाल में नजरबंद, खुफिया सूचना पर उतारा
किसान आंदोलन- पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, रबर की गोलियां चलाई!
किसानों का दिल्ली कूच आज, जानें दो साल पहले कैसे घेरी थी दिल्ली
राजेश हिंगणकर (डीआईजी ग्रामीण) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अभी तक तीन किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें सोमवार दोपहर को सांवेर से बबलू जाधव, मजदूर संघ के नेता राजकुमार पाटीदार और बल्लूसिंह को देर रात अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। एक अन्य को शहर से गिरफ्तार किया है। वहीं शहरी क्षेत्र उषा नगर से रामस्वरूप मंत्री को पकड़ा गया है। इनके सहित अब तक चार किसान नेताओं को पकड़ा गया है।
पुलिसकर्मियों ने प्रदेशाध्यक्ष जाधव के घर जाकर कहा था कि टीआई साहब ने कुछ चर्चा के लिए बुलाया है। ऐसा कहकर वे उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए। जब रात तक नहीं लौटे तो किसान साथियों ने जानकारी निकाली। पता चला कि उन्हें थाने में बैठाया गया है। बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सांवेर जेल भेज दिया गया। इससे मंगलवार को किसानों में भारी आक्रोश दिखा।
इस बीच सभी किसान नेताओं ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। घर से बाहर हैं। बताया जाता है अभी तक अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार डेढ़ सौ किसानों को लेकर इंदौर में भी अंदरुनी विरोध चल रहा है। ये सभी किसान आंदोलन में की जा रही मांगों के समर्थन में हैं।
पुलिस ने किसानों पर गुपचुप शुरू की कार्रवाई

अभी तक तीन नेताओं को किया गिरफ्तार
राजेश हिंगणकर (डीआईजी ग्रामीण) ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अभी तक तीन किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनमें सोमवार दोपहर को सांवेर से बबलू जाधव, मजदूर संघ के नेता राजकुमार पाटीदार और बल्लूसिंह को देर रात अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया। एक अन्य को शहर से गिरफ्तार किया है। वहीं शहरी क्षेत्र उषा नगर से रामस्वरूप मंत्री को पकड़ा गया है। इनके सहित अब तक चार किसान नेताओं को पकड़ा गया है।
बात करने के बहाने बुलवाया और बैठा लिया
पुलिसकर्मियों ने प्रदेशाध्यक्ष जाधव के घर जाकर कहा था कि टीआई साहब ने कुछ चर्चा के लिए बुलाया है। ऐसा कहकर वे उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गए। जब रात तक नहीं लौटे तो किसान साथियों ने जानकारी निकाली। पता चला कि उन्हें थाने में बैठाया गया है। बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश कर सांवेर जेल भेज दिया गया। इससे मंगलवार को किसानों में भारी आक्रोश दिखा।
नेता भी हुए गायब
इस बीच सभी किसान नेताओं ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। घर से बाहर हैं। बताया जाता है अभी तक अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार डेढ़ सौ किसानों को लेकर इंदौर में भी अंदरुनी विरोध चल रहा है। ये सभी किसान आंदोलन में की जा रही मांगों के समर्थन में हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग