/sootr/media/post_banners/93630f85056b4bf67d10889a1bca7c85cfe604acd86b436d24182d253aacd549.jpeg)
NEW DELHI. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कुछ दिनों से इस बात से सियासी बाजार गर्म था कि किरण कुमार कांग्रेस पार्टी से किनारा कर सकते हैं।
Former Andhra Pradesh CM Kiran Kumar Reddy resigns from the Indian National Congress party pic.twitter.com/0Sdlx0lUtH
— ANI (@ANI) March 12, 2023
इस्तीफे में किरण कुमार रेड्डी ने नहीं बताई वजह
दावा किया जा रहा है कि किरण कुमार रेड्डी कुछ समय से कांग्रेस में उनकी उपेक्षा से नाराज थे। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में रेड्डी ने कहा है कि इस पत्र के माध्यम से उनका कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार किया जाए। हालांकि इस पत्र में रेड्डी ने किसी भी वजह का जिक्र नहीं किया है।
बीजेपी में शामिल हो सकते हैं किरण कुमार रेड्डी
सूत्रों के मुताबिक किरण कुमार रेड्डी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इसकी अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर रेड्डी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होते हैं तो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।
अविभाजित प्रदेश के सीएम रहे थे रेड्डी
किरण कुमार रेड्डी का राजनीतिक करियर काफी लंबा है। वे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे के समय वो अविभाजित प्रदेश के सीएम रहे थे। 2010 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी। केंद्र में यूपीए शासन काल में संयुक्त आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद पार्टी से नाराज होकर उन्होंने साल 2014 में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।
ये खबर भी पढ़िए..
कांग्रेस से किनारा करके बनाई थी नई पार्टी
किरण कुमार रेड्डी ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने एक नई पार्टी बनाई थी। इस पार्टी का नाम जय समैक्स आंध्र पार्टी था। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा भी खोला, लेकिन उन्हें करारी हार मिली थी। कुछ सालों तक राजनीति में चुप रहने के बाद उन्होंने वापस से कांग्रेस का दामन थाम लिया था।