शहर से नहीं गुजरेगी यात्रा ...केस करेंगे, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले हेमंत विस्वा, राहुल ने बताया असम के सीएम को सबसे भ्रष्ट

BP Shrivastava | Jan 19, 2024, 11:17 IST
Share
शहर से नहीं गुजरेगी यात्रा ...केस करेंगे, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले हेमंत विस्वा, राहुल ने बताया असम के सीएम को सबसे भ्रष्ट
शहर से नहीं गुजरेगी यात्रा ...केस करेंगे, कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बोले हेमंत विस्वा, राहुल ने बताया असम के सीएम को सबसे भ्रष्ट

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज यानी 19 जनवरी को पांचवां दिन है और यात्रा असम में प्रवेश कर चुकी है। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचते ही बीजेपी और कांग्रेस में तनातनी शुरू हो गई है।

NEW DELHI. कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज यानी 19 जनवरी को पांचवां दिन है और यात्रा असम में प्रवेश कर चुकी है। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचते ही बीजेपी और कांग्रेस में तनातनी शुरू हो गई है। असम के सीएम हेमंत विस्वा ने कहा कि यात्रा शहर के अंदर से नहीं गुजरेगी, अगर ऐसा हुआ तो केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने भी सीएम के बयान पर पलटवार किया है।

यात्रा को गुवाहाटी के अंदर निकालने की इजाजत नहीं- सीएम असम

कांग्रेस की यात्रा के असम में प्रवेश करते ही, असम के सीएम हेमंत विस्वा का बयान आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा को गुवाहाटी के अंदर से निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी है। अगर वो इस बात की जिद्द करेंगे और यात्रा निकाली गई तो, केस दर्ज किया जाएगा और चुनाव की बाद गिरफ्तारी भी होगी। वहीं राहुल गांधी ने भी इस बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने हेमंत विस्वा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया है।

कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही

दरअसल, असम के सीएम हेमंत विस्वा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है। इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं। 'सबका साथ, सबका विकास' की हमारी प्रगति - असम में इतनी प्रगति हुई है कि मुस्लिम पुरुष भी कांग्रेस की रैलियों में आना बंद कर देंगे।

असम के सीएम बोले- मैं केस दर्ज करूंगा

उन्होंने कहा, 'हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है... जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे... मैं केस दर्ज कर लूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार करूंगा। अभी कुछ नहीं करूंगा।'

राहुल गांधी ने विस्वा को बताया देश का सबसे भ्रष्ट सीएम

राहुल गांधी ने असम सीएम विस्वा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया है। उन्होंने यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे। हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज बीजेपी और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं... आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं।

जनता चाहती राहुल हमारे बीच आएं- कांग्रेस

इसके अलावा असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमने अनुमति मांगी थी... जनता चाहती है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं... ये लोग ( असम सरकार ) हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी...।

Tags:
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Congress's Bharat Jodo Nyaya Yatra
  • Assam CM Hemant Vishwa
  • BJP-Congress tussle
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • असम के सीएम हेमंत विस्वा
  • बीजेपी- कांग्रेस में तनातनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा