INDIA गठबंधन से पहले ममता, फिर नीतीश... और अब अगला नंबर किसका? केजरीवाल ने हरियाणा में किया बड़ा ऐलान
BP Shrivastava | Jan 29, 2024, 16:05 IST
INDIA गठबंधन से पहले ममता, फिर नीतीश... और अब अगला नंबर किसका? केजरीवाल ने हरियाणा में किया बड़ा ऐलान
आम चुनाव करीब हैं और INDIA गठबंधन में भगदड़ मची है। सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर इसकी शुरुआत कर दी थी।
NEW DELHI. आम चुनाव करीब हैं और INDIA गठबंधन में भगदड़ मची है। सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर इसकी शुरुआत कर दी थी। इसके बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार को अपने पाले में लाकर विपक्ष को बड़ा झटका दे दिया। इस तरह कुछ माह पुराने विपक्षी INDIA गठबंधन को एक के बाद एक, दो बड़े झटके लग चुके हैं और अब गठबंधन में आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर भी सियासी अटकलों का दौर तेज हो गया है।
सीट शेयरिंग को लेकर आप-कांग्रेस में चर्चा, हरियाणा में भी 3 सीटें मांगी
इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में यह दावा किया था कि सूबे की सभी 13 लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी ही जीतेगी। पंजाब और दिल्ली में सीट शेयरिंग पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में बातचीत चल रही है और इन दोनों राज्यों की सत्ता पर काबिज पार्टी ने हरियाणा में भी तीन सीटों की डिमांड कर दी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में एक्टिव मोड में आ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल के संबोधन में कांग्रेस को लेकर तल्खी भी दिखी और नरमी भी।
लोकसभा में साथ, विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी आप
केजरीवाल ने एक तरफ यह कहा कि लोकसभा चुनाव में हम इंडिया गठबंधन के साथ उतरेंगे तो साथ ही विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान भी किया। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं तो वहीं विधानसभा चुनाव अक्टूबर तक होने हैं। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सक्रियता के मायने भी तलाशे जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की रैलियों को लोकसभा चुनाव में अपनी डिमांड के मुताबिक सीटें पाने के लिए कांग्रेस पर प्रेशर बनाने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
हरियाणा की सभा में क्या बोले केजरीवाल?
दिल्ली के सीएम ने कहा कि आज लोगों का भरोसा केवल एक पार्टी, आम आदमी पार्टी पर है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब सरकार के कामकाज का जिक्र किया और कहा कि दोनों राज्यों में लोग खुश हैं। आज हरियाणा में बड़े बदलाव की जरूरत है। केजरीवाल ने कांग्रेस का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों से सूबे की जनता निराश है। जनता ने हर दल को मौका दिया, लेकिन सबने केवल अपनी तिजोरी भरी। दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी आप
उन्होंने जनता से सवालिया लहजे में कहा, क्या कांग्रेस, बीजेपी, जेजेपी ऐसा कर सकती हैं? वे ऐसा नहीं कर सकते। केवल आम आदमी पार्टी ही यह कर सकती है। केजरीवाल ने सूबे की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया और यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव हम इंडिया गठबंधन के बैनर तले लड़ेंगे।
इंडिया गठबंधन को ममता-नीतीश ने दिया झटका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच कुछ ही दिन पहले यह ऐलान किया था कि TMC सूबे की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। ममता के ऐलान से इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में झटका लगा ही था कि बिहार में नीतीश कुमार गच्चा दे गए। विपक्षी एकजुटता की मुहिम के सूत्रधार नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) अब एनडीए में शामिल हो चुकी है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari