मोदी करेंगे चुनाव का शंखनाद, 11 को झाबुआ में आदिवासियों से राम-राम

Jitendra Shrivastava | Feb 05, 2024, 22:34 IST
Share
मोदी 11 को झाबुआ से करेंगे चुनाव का शंखनाद
मोदी 11 को झाबुआ से करेंगे चुनाव का शंखनाद

मध्यप्रदेश में मिशन मोदी का औपचारिक आगाज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एमपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने वाले हैं। मोदी आदिवासियों से राम-राम कर ये मिशन शुरु करेंगे। 11 फरवरी को आदिवासी जिले झाबुआ में मोदी का दौरा है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मिशन मोदी का औपचारिक आगाज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एमपी में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने वाले हैं। मोदी आदिवासियों से राम-राम कर ये मिशन शुरु करेंगे। 11 फरवरी को आदिवासी जिले झाबुआ में मोदी का दौरा है। वे आदिवासी वर्ग के बीच एक बड़ी रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। राम मंदिर उद्घाटन के बाद मोदी की ये पहली बड़ी रैली है। जाहिर है इस रैली में राम का भरपूर असर नजर आने वाला है।

11 फरवरी को झाबुआ में जनजाति सम्मेलन

11 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ में जनजाति सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। इस रैली के जरिए प्रदेश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो जाएगा। विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक बीजेपी का आदिवासी वर्ग पर खास फोकस रहेगा। मोदी और अमित शाह पिछले एक साल से लगातार एमपी में आदिवासी वर्ग के बीच आ रहे हैं। ये रैली इसलिए भी खास है क्योंकि राममंदिर लोकार्पण के बाद मोदी की यह पहली बड़ी पब्लिक मीटिंग है। इस रैली में राम मंदिर का खास असर नजर आने वाला है। बीजेपी भी पूरे झाबुआ को भगवामय करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा आदिवासी लोगों को इस रैली में जुटाने की भी पूरी तैयारी है। बीजेपी नेताओं ने हर कार्यकर्ता को इसके लिए घर-घर संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। जनजातिय परंपराओं के अनुसार मोदी का स्वागत किया जाएगा।

पीएम की रैली के लिए बीजेपी ने की यह तैयारी

पीएम के दौरे के लिए पार्टी संगठन के सभी बड़े नेताओं ने झाबुआ में डेरा डाल दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से खास तैयारी करने को कहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि रैली और अन्य कार्यक्रमों के लिए 15 विधानसभाओं में लोगों से संपर्क करना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर बनाई गई संरचना को सक्रिय करना है ताकि गांव-गांव से लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कहा कि पूरे कार्यक्रम में जनजातीय समाज की छटा दिखाई दे, इसके लिए हमें जनजातीय समाज के प्रमुख लोगों, संत-महात्माओं को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ना है और जनजातीय भाई-बहनों के बीच विशेष रूप से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करना है। इसके लिए सोशल मीडिया और कॉल सेंटर की सहायता से काम किया जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी प्लानिंग के साथ काम में जुट जाएं।
शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि जिस तरह आसमान से झाबुआ का हर घर भगवा दिखाई दे रहा है, उसी तरह प्रधानमंत्री की रैली में हर मन भी भगवा नजर आना चाहिए।

Tags:
  • मोदी
  • चुनाव का शंखनाद
  • आदिवासियों से राम-राम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा