नकुलनाथ ने खुद को घोषित किया प्रत्याशी, बोले- मैं ही लडूंगा चुनाव
Pratibha Rana | Published:
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ
छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने कहा है, 'इस बार भी लोकसभा चुनाव मैं ही लडूंगा, कमलनाथ नहीं लड़ेंगे।' नकुलनाथ सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के परासिया में आभार सभा को संबोधित कर रहे थे।मध्यप्रदेश
BHOPAL. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ( Congress MP Nakulnath ) ने एलान किया है कि वे लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024 ) छिंदवाड़ा से ही लड़ेंगे. दरअसल नकुलनाथ अपने संसदीय क्षेत्र के परासिया में आभार सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में होने वाले ( Nakulnath big announcement ) लोकसभा चुनाव में मैं ही आपका उम्मीदवार होऊंगा। ( MP News )
https://thesootr.com/politics/news-strike-scindia-preparing-to-start-a-new-innings-will-you-get-ticket-from-this-seat-3589865
https://thesootr.com/madhya-pradesh/more-than-200-remaining-nursing-colleges-of-mp-investigated-by-cbi-3589785
नकुलनाथ ने कहा कि इस बार भी लोकसभा चुनाव के लिए मैं आप लोगों का उम्मीदवार रहूंगा। कुछ दिनों से अफवाहें चल रही हैं कि कमलनाथ चुनाव लड़ेंगे या नकुलनाथ लड़ेंगे। मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे, मैं लडूंगा। उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुझे आप सभी से उम्मीद है कि 42 साल आपने कमलनाथ परिवार का साथ दिया है। अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आप वही प्यार, वही विश्वास और वही आशीर्वाद नाथ परिवार को देंगे। बता दें कि पिछले दिनो तीन हिंदी भाषी राज्यों में हुए चुनाव में छिंदवाड़ा ही एकमात्र जिला है जिसकी सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2019 के लोकसभा चुनाव से की थी। नकुलनाथ 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नत्थन शाह को हराकर जीत दर्ज की थी। नकुलनाथ ने नत्थन को 37500 वोटों से हराया था।

छिंदवाड़ा सीट से नकुलनाथ ने खुद को प्रत्याशी घोषित किया

पिछला चुनाव 37 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे नकुलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2019 के लोकसभा चुनाव से की थी। नकुलनाथ 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नत्थन शाह को हराकर जीत दर्ज की थी। नकुलनाथ ने नत्थन को 37500 वोटों से हराया था।
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
By Sanjay Gupta
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
By Sandeep Kumar
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
By Jageshwar Prasad
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज
By Ashish Bhardwaj
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
By Arohi Raj
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में बिजली सप्लाई होगी स्मार्ट, AI बताएगा कहां है फॉल्ट; मोबाइल पर मिलेगी खपत की जानकारी
By Ashish Bhardwaj