/sootr/media/post_banners/278e18085b9054e4022a38d1d40a2765206a3ba2e5c52b67989e1321eed58bbd.jpeg)
GHAZIABAD. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने उत्तर प्रदेश में एंट्री कर ली है। गाजियाबाद में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि मेरे भाई को अडानी और अंबानी भी नहीं खरीद सके और ना कभी खरीद पाएंगे। मुझे मेरे भाई पर गर्व है। अडानी-अंबानी ने सबकुछ खरीद लिया, मीडिया खरीद ली लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद सके।
मेरे भाई को खरीद नहीं पाए... ✊????????????
: @priyankagandhipic.twitter.com/piMjEZCTTt
— Indian Youth Congress (@IYC) January 3, 2023
'मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व आप पर है'
प्रियंका गांधी ने कहा मेरे बड़े भाई सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए, इनकी छवि को खराब करने के लिए, लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाई गईं। योद्धा हैं, योद्धा हैं। अडाणी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश की सरकारी संपत्ति खरीद लीं। देश की मीडिया खरीद ली लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।
प्रियंका गांधी ने बताया राहुल को ठंड क्यों नहीं लगती
प्रियंका गांधी ने कहा कि कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती, आपको डर नहीं लगता इनकी सुरक्षा के लिए। मैंने कहा कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, सद्भावना, प्यार का पैगाम लेकर चलिए।
राहुल गांधी 'सत्य का कवच' पहनकर चल रहे है, भगवान उनकी रक्षा करेगा - @priyankagandhipic.twitter.com/mgbxcclHtf
— Srinivas BV (@srinivasiyc) January 4, 2023
राहुल गांधी ने प्रियंका को प्यार से चूमा
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मंच पर साथ बैठे थे। इस दौरान भाई-बहन का प्यार नजर आया। राहुल ने प्रियंका के गले में हाथ डाला। राहुल ने प्रियंका को प्यार से सिर पर चूम और उसके बाद गाल पर भी चूमा। प्रियंका इस दौरान शर्मा गईं और राहुल और प्रियंका खिलखिलाकर हंस पड़े। राहुल गांधी की प्रियंका गांधी को चूमते हुए तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
भाई बहन का अटूट प्रेम ❤️ pic.twitter.com/cAyNqKts6N
— Indian Youth Congress (@IYC) January 3, 2023
4 पीढ़ी के बाद भी भारत की खोज चल ही रही है- बीजेपी
राहुल जी, भारत में घूमने से नहीं...भारत को समझने से भारतीयता को समझा जा सकता है।
आपकी चार पीढ़ियों से 'Discovery of India' ही चल रही है।
- डॉ @SudhanshuTrivedpic.twitter.com/mLCuoa7je1
— BJP (@BJP4India) January 3, 2023
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विदेश नीति पर मैं पूछना चाहता हूं, राहुल गांधी के अनुसंधानकर्ता आज 4-5 देशों के नाम बता दीजिए जो चीन के साथ खड़े हैं। सारी दुनिया हमारे साथ खड़ी है। अगर फिर भी उन्हें कन्फ्यूजन है तो मैं बता दूं कि भारत घूमने से नहीं, भारत को अनुभव करने से भारतीयता समझ में आती है। एक बहुत बड़े चाइनीज थिंकर हुए हैं हू शी। उनका एक प्रसिद्ध कथन है, चीन ने एक भी सैनिक बॉर्डर के पार भेजे बिना 2 हजार साल से ज्यादा वक्त तक भारत की संस्कृति को कुचलने की कोशिश की। भारत को समझिए, भारतीयता को समझिए, ये प्राचीन राष्ट्र है, हम एकमात्र प्रागैतिहासिक राष्ट्र है, सनातन राष्ट्र है। मुझे लगता है कि 4 पीढ़ी के बाद भी डिस्कवरी ऑफ इंडिया चल ही रही है। भारत की खोज चल ही रही है। जिस तरह भारत और भारतीयता के मनोबल को गिराने का प्रयास कांग्रेस ने किया है वो निंदनीय और अक्षम्य है।