चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को मिला BJP से टिकट, दिल्ली में पदस्थ IRS अफसर की पत्नी हैं प्रियंका, लक्ष्मण सिंह के खिलाफ लड़ेंगी जंग!

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को मिला BJP से टिकट, दिल्ली में पदस्थ IRS अफसर की पत्नी हैं प्रियंका, लक्ष्मण सिंह के खिलाफ लड़ेंगी जंग!

BHOPAL. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये सभी वे सीटें हैं जहां से 2018 के चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इन्हीं में गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट भी है यहां से इस बार बीजेपी ने दिल्ली में पदस्थ भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अफसर की पत्नी प्रियंका मीणा को टिकट दिया है। 





शिक्षा-महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर क्षेत्र में लोकप्रिय हैं प्रियंका





प्रियंका मीणा ने 27 फरवरी 2023 को प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष बीजेपी जॉइन की थी। बीजेपी में आने के बाद से ही प्रियंका क्षेत्र में खासी लोकप्रिय हो गईं। प्रियंका अपने नाम के पीछे ससुराल के गांव का नाम (पेंची) लिखती हैं। उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह से होने की संभावना है। बीजेपी ने प्रियंका के चेहरे को तवज्जो देते हुए कांग्रेस को हैरानी में डाल दिया है। प्रियंका मीणा की पढ़ाई दिल्ली में हुई है, लेकिन रिहायशी जीवन छोड़कर प्रियंका ने गुना जिले के चाचौड़ा में रहकर समाजसेवा करने का निर्णय लिया। राजस्थान की रहने वाली चाचौड़ा में ब्याही प्रियंका ने जिले की मधुसूदनगढ़ क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-18 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था, लेकिन महज 235 वोट से चुनाव हार गईं थी। चुनाव हारने के बाद भी विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं। प्रियंका इलाके में शिक्षा और महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर खासी लोकप्रिय भी हैं।





यह खबर भी पढ़ें





इंदौर में अयोध्यापुरी की 400 करोड़ की जमीन को लेकर संघवी, मद्दा की कंपनी के खिलाफ अंतिम सुनवाई शुक्रवार को





 प्रियंका जिपं सदस्य का चुनाव ममता मीणा से ही हारी थीं





चाचौड़ा सीट से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह मौजूदा विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में चाचौड़ा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ममता मीणा को कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने 9797 मतों से हराया था। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका मीणा पिछले साल जिला पंचायत सदस्य का चुनाव ममता मीणा से ही हारी थीं। ममता मीणा के पति IPS अधिकारी हैं। चाचौड़ा सीट से बीजेपी का टिकट पाने बीते दिनों से आईआरएस और आईपीएस की पत्नियों के बीच ही जंग थी। 





बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की घोषणा की इसमें 5 महिलाओं को टिकट 





मध्य प्रदेश में बीजेपी ने गुरुवार 17 अगस्त को विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें पार्टी ने पांच महिलाओं को टिकट दिया। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सबलगढ़ से सरला विजेंद्र रावत, चाचौड़ा से प्रियंका मीना, छतरपुर से ललिता यादव, जबलपुर पूर्व (एससी) से आंचल सोनकर, पेटलावद से निर्मला भूरिया, झाबुआ (एसटी) से भानु भूरिया, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। 





5 राज्यों में चुनावों के मद्देनजर पहली सूची इतनी जल्दी घोषित की 





उम्मीदवारों की पहली सूची इतनी जल्दी घोषित करने का पार्टी का निर्णय 5 राज्यों के चुनावों के मद्देनजर लिया गया लगता है। छत्तीसगढ़ और एमपी के अलावा, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। बीजेपी सिर्फ मध्य प्रदेश में सत्ता में है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को हटाने का अभियान चला रही है। साल 2018 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से कांग्रेस की 114 सीटों के मुकाबले 109 सीटें जीती थीं। कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई, लेकिन साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के कारण 15 महीनों में ही कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। 



MP News चाचौड़ा विधानसभा सीट लक्ष्मण सिंह के खिलाफ लड़ेंगी प्रियंका IRS अफसर की पत्नी हैं प्रियंका प्रियंका मीणा को BJP से टिकट एमपी न्यूज Priyanka will fight against Laxman Singh Chachoda Assembly seat Priyanka is wife of IRS officer ticket to Priyanka Meena from BJP