रायगढ़ सट्टा कांड : भूपेश और ओ.पी. चौधरी में छिड़ा 'X' वॉर, फोटो देख मचा सियासी बवाल

Umeshwari Baghel | May 14, 2026, 21:56 IST
Share
raigarh-satta-kand-politics-war
raigarh-satta-kand-politics-war

रायगढ़ में सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ, जिसमें पुलिस ने एक करोड़ रुपये की नकदी और महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत बरामद किए। भाजपा ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था।

NEWS IN SHORT

  • रायगढ़ में सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश, एक करोड़ की नकदी बरामद
  • भूपेश बघेल पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस नेताओं से जुड़ी सट्टा तस्वीरें सामने आईं
  • सट्टा, हवाला और ब्लैक मनी के खेल में पकड़े गए बड़े चेहरे
  • भाजपा सरकार का अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख, रायगढ़ पुलिस की सराहना
  • कांग्रेस के संरक्षण में अपराधी, भाजपा में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

NEWS IN DETAIL

रायपुर/रायगढ़। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों फोटो पर घमासान मचा हुआ है। रायगढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, जिसका सरगना करन चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 1 करोड़ रुपये कैश, नोट गिनने की मशीन और कई मोबाइल बरामद किए हैं। लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब इस आरोपी की तस्वीरें दिग्गज नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

भूपेश बघेल का हमला: सट्टा स्वयंसेवक और कप्तान का वित्त

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करन चौधरी की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए तीखा तंज कसा। उन्होंने इसे भाजपा की सत्ता, भाजपा का सट्टा करार दिया। बघेल ने आरोप लगाया कि यह सट्टा स्वयंसेवक मंत्री का बेहद खास है और इसकी पहुंच मुख्यमंत्री तक भी है। उन्होंने सवाल दागा कि सट्टा और हवाला के इस खेल में खिलाड़ी तो पकड़ा गया, लेकिन कप्तान का वित्त (पैसा) अब कौन संभालेगा?

221
221


222
222


223
223


ओ.पी. चौधरी का करारा पलटवार: आईना मत दिखाओ भूपेश जी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस हमले पर तस्वीर से तस्वीर भिड़ा दी। उन्होंने आरोपी करन चौधरी की तस्वीरें कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के साथ साझा कर दीं।

225
225


ओ.पी. चौधरी ने शेयर की टीएस के साथ फोटो

भूपेश जी, टी.एस. बाबा वाली फोटो में तो आरोपी उनके बेडरूम तक दिख रहा है, जैसे किचन कैबिनेट का हिस्सा हो। अब आप क्या कहेंगे? क्या अपने नेताओं पर भी वही आरोप लगाएंगे?

224
224


सार्वजनिक जीवन में स्वाभाविक है कि जब रोज अपने विधानसभा क्षेत्र में 200-400 माताएं-बहनें, युवा-बुजुर्ग आपके साथ तस्वीर खिंचवाते हैं, तो हर एक का बैकग्राउंड वेरीफाई करके ही मिलना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता है। भूपेश जी, राजनीति में असली गुनाह अपराधी को जानते-बूझते संरक्षण देना है,जो आपकी सरकार पांच सालो तक देती रही ।

मै आपसे पूछना चाहता हूं अगर हमारी सरकार इस व्यक्ति को प्रश्रय दे रही होती, तो क्या आज रायगढ़ पुलिस 1 करोड़ नकदी, नोट गिनने की मशीन और डिजिटल सबूतों के साथ इस सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पाती? मैंने खुद आपके पोस्ट करने से 5-6 घंटे पहले ही इस बहादुरी के लिए रायगढ़ पुलिस को बधाई दी थी ,क्योंकि भाजपा जैसी पार्टी के लिए किसी भी अपराधी को प्रश्रय देने के बजाय उस पर कानूनी कार्यवाही करना प्राथमिकता है।

कांग्रेस भाजपा की राजनीति में यह फर्क साफ है भूपेश जी,आपकी सरकार में महादेव ऐप के आरोपी मुख्यमंत्री निवास में पनाह पाते थे। शराब घोटाले के सरगना ED की चार्जशीट के बाद भी आपके साथ मंच साझा करते थे। कोयला लेवी के आरोपी CMO से पूरे सिस्टम को चलाते थे।आपकी सरकार अपराधियों की ढाल बनी रही,और हमारी सरकार अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है।

रायगढ़ की जनता आज भी याद कर सिहर उठती है;जब आपके राज में पुलिस अपराधियों की संरक्षक ही नहीं, बल्कि अपराधों की संचालक भी बन गई थी। जुआ सट्टा सबका संचालन पुलिस ही करवाती थी। आज वही पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ रही है यही सुशासन है। जिस प्रदेश को आपने 5 सालो तक लुटा आज जब हम उसे संवार रहे हैं, तो आप तस्वीरें दिखाकर ब्लेम-गेम का अनर्गल खेल खेल रहे हैं।

भूपेश बघेल जी, याद रखिए -विपक्ष की ये ओछी राजनीति छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था की बुनियाद को कमजोर करेगी। जब अपराधी पर कार्रवाई हो तो विपक्ष को पुलिस का मनोबल बढ़ाना चाहिए, न कि अपराधी के बहाने सरकार को झूठा बदनाम करना चाहिए।विपक्ष का आक्रामक होकर आरोप लगाना तब जायज कहा जा सकता है,जब कार्यवाही न हो रही हो,जो आपकी सरकार के समय की हालत थी।

जनता-जनार्दन सब देख रही है, सब समझ रही है। इसीलिए पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस का यह हश्र हो रहा है। जब तक आप झूठ और नफरत की सियासत नहीं छोड़ेंगे, जनता आपको माफ नहीं करेगी। भाजपा राज में कानून का राज है यहां अपराधी की तस्वीर किसी के साथ हो, अपराधी के लिए असली मंजिल सिर्फ जेल है। क्योंकि हमारे लिए कुर्सी नहीं, छत्तीसगढ़ का भविष्य बड़ा है।



226
226


पुलिस की बड़ी कामयाबी

रायगढ़ पुलिस की इस रेड को प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जहाँ एक तरफ पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी तरफ इस पर हो रही राजनीति ने पूरे प्रदेश का पारा चढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि ये फोटो युद्ध कहा जाकर थमता है।

FAQ

  1. रायगढ़ सट्टा सिंडिकेट
    रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पकड़ा। करन चौधरी इसका सरगना है।
  2. पकड़े जाने पर क्या बरामद हुआ?
    रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट पकड़ा। करन चौधरी इसका सरगना है।
  3. भूपेश बघेल ने क्या आरोप लगाए?
    उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में सट्टा संचालित हो रहा था।
  4. भाजपा सरकार और पुलिस की प्रतिक्रिया क्या रही?
    भाजपा ने पुलिस की सराहना की और कहा अपराधियों के लिए असली मंजिल जेल है।

यह खबरें भी पढ़े...

फेसबुक इंस्ट्राग्राम पर चालू है महादेव सट्टा, कांग्रेस का हमला, उप्पल और चंद्राकर को भारत क्यों नहीं लाई सरकार

छत्तीसगढ़ में सट्टा सिंडिकेट का खुलासा ; सात बड़े गिरोह चला रहे करोड़ों का खेल, AI की मदद से पुलिस को दे रहे चुनौती

सट्टा किंग बाबू खेमानी का भाई गिरफ्तार, सट्टे के लिए बांटता था सिम और खाते

IPL ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 करोड़ के माल के साथ 6 गिरफ्तार

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • महादेव ऐप
  • रायगढ़
  • सट्टा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा