इस देश ने हिंदू कर्मचारियों के लिए कर दी 22 जनवरी की छुट्टी
Pooja Kumari | Jan 13, 2024, 24:00 IST
इस देश ने हिंदू कर्मचारियों के लिए कर दी 22 जनवरी की छुट्टी
22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसे देखते हुए मॉरिशस ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला किया है कि वे अपने हिंदू कर्मचारियों को इस दिन दो घंटे का अवकाश देगी।
BHOPAL. राम की नगरी अयोध्या पर इस समय देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की टिकी है। 22 जनवरी को राम लला के आगमन के लिए राम नगरी में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। पूरे अयोध्या में गलियों, चौराहों से लेकर दीवारों तक को आकर्षक आकृतियों से सजाया जा रहा है। इस बीच मॉरीशस सरकार ने शुक्रवार यानी 12 जनवरी को ऐलान किया कि 22 जनवरी को सभी हिंदू कर्मचारियों के लिए 2 घंटे का अवकाश रहेगा।
बता दें कि मॉरीशस सरकार का कहना है कि “कैबिनेट ने हिंदू धर्म के पब्लिक ऑफिसर्स को सोमवार, 22 जनवरी के लिए दो घंटे का एक विशेष अवकाश देने पर सहमति व्यक्त की है, जो भारत में अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में अनिवार्य है, बयान में इस बात का भी जिक्र है कि यह ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना करेंगे। इस भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 7 दिनों तक चलेगा।
मॉरीशस सरकार ने बताया ऐतिहासिक घटना
पीएम मोदी करेंगे रामलला की मूर्ति स्थापना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari