नए मंदिर में आज जाएंगे रामलला अपने तीनों भाइयों के साथ, 2000 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या
Pooja Kumari | Jan 21, 2024, 11:27 IST
नए मंदिर में आज जाएंगे रामलला अपने तीनों भाइयों के साथ, 2000 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या
16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 6वां दिन है, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
BHOPAL. अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का रविवार, यानी आज 21 जनवरी को 6वां दिन है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं है। ऐसे में अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को केवल पास दिखाकर ही एंट्री दी जाएगी। वहीं अयोध्या को 2000 क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बता दें कि आज शाम की आरती के बाद अनुष्ठान के विधि पूरे हो जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा को राम मंदिर ले जाया जाएगा। वहीं रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे। बताया जा रहा है कि अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या पहुंचेंगे और वे यहां 4 घंटे रुकेंगे।
गौरतलब है कि आज रामलला की प्रतिमा का मध्याधिवास किया जाएगा। वहीं शाम को भगवान को शैय्याधिवास समेत 12 निवास कराए जाएंगे। 22 जनवरी को विभिन्न राज्यों से आए कलाकार 50 से अधिक वाद्ययंत्र बजाएंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि भी बजाई जाएगी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर गोवा के सभी कसीनो ने सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक गेमिंग बंद रखने का फैसला किया है। मंदिर के अंदर ऐसा कोई स्तंभ नहीं है, जिसे फूलों से न सजाया गया हो। राम मंदिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार है।
22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी
विभिन्न राज्यों से आए कलाकार बजाएंगे 50 से अधिक वाद्ययंत्र
गोवा के सभी कसीनो ने टाइमिंग बदली
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari