छावनी में तब्दील हुआ अयोध्या, सुरक्षा में तैनात 100 PPS, 17 IPS और ब्लैककैट कमांडो, AI तकनीक से भी रखी जा रही है नजर

Pooja Kumari | Jan 21, 2024, 10:24 IST
Share
छावनी में तब्दील हुआ अयोध्या, सुरक्षा में तैनात 100 PPS, 17 IPS और ब्लैककैट कमांडो, AI तकनीक से भी रखी जा रही है नजर
छावनी में तब्दील हुआ अयोध्या, सुरक्षा में तैनात 100 PPS, 17 IPS और ब्लैककैट कमांडो, AI तकनीक से भी रखी जा रही है नजर

अयोध्या को रेड और येलो जोन में बांटा गया है। बता दें कि रेड जोन में पीएसी की तीन बटालियन की तैनाती की गई है, वहीं येलो जोन में 7 बटालियन की तैनाती की गई है।

BHOPAL. कल यानी 22 जनवरी को राम मंदिर में उद्घाटन समारोह होने वाला है। बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शन के लिए खुल जाएंगे। वहीं इस समारोह में करीब 8000 आमंत्रित मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है। साथ ही कई वीआईपी गेस्ट भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सरयू नदी के पास तैनात NDRF की टीम

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि शहर के एंट्री पॉइंट से लेकर राम मंदिर तक चप्पे-चप्पे पुलिस और एटीएस के कमांडो तैनात रहेंगे। साथ ही अयोध्या में ब्लैककैट कमांडो, बख्तरबंद गाड़ियां और ड्रोन भी तैनात किए गए हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम को सरयू नदी के पास तैनात किया गया है।

रेड जोन में पीएसी की 3 बटालियन और येलो जोन में 7 बटालियन तैनात

यूपी पुलिस की बात करें तो यहां यूपी पुलिस ने 3 डीआईजी की तैनाती की है। इतना ही नहीं 17 आईपीएस, 100 पीपीएस लेवल के अधिकारी, 325 इंस्पेक्टर, 800 सब-इंस्पेक्टर और 1000 से अधिक कॉन्स्टेबल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए तैनात किया गया है। सूरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो, इसलिए इसे रेड जोन और येलो जोन में बांटा है। रेड जोन में पीएसी की 3 बटालियन तैनात हैं तो वहीं येलो जोन में 7 बटालियन तैनात किए गए हैं।

AI तकनीक से भी रखी जा रही है नजर

22 जनवरी को पुलिस के अलावा अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि कंपनी के डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा का कहना है कि हम अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए एआई (AI) तकनीक का भी उपयोग कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि अगर कोई हिस्ट्रीशीटर मंदिर परिसर के आसपास आएगा तो कुछ ही सेकेंड में एआई टेक्निक के जरिए कैमरे से उसकी पहचान हो जाएगी।

Tags:
  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • Ramlala Prana Pratishtha
  • ATS Commando
  • ATS कमांडो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा