सावधान! श्री राम के नाम पर शुरू हुई ठगी, वॉट्सऐप पर शेयर हो रहे फर्जी VIP पास, गलती से भी ना क्लिक करें,वर्ना खाली हो जाएगा अकाउंट

Pratibha Rana | Jan 19, 2024, 14:31 IST
Share
सावधान! श्री राम के नाम पर शुरू हुई ठगी, वॉट्सऐप पर शेयर हो रहे फर्जी VIP पास, गलती से भी ना क्लिक करें,वर्ना खाली हो जाएगा अकाउंट
सावधान! श्री राम के नाम पर शुरू हुई ठगी, वॉट्सऐप पर शेयर हो रहे फर्जी VIP पास, गलती से भी ना क्लिक करें,वर्ना खाली हो जाएगा अकाउंट

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए वॉट्सऐप पर इन दिनों एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए VIP पास दिया जा रहा है।

BHOPAL. अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठाअनुष्ठान का आज चौथा दिन है। कार्यक्रम के अनुसार ही रामलला को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है। राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सिक्युरिटी के कारण कई मंदिरों में एंट्री करने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। राम के प्रति आस्था और अपना समर्पण व्यक्त करने पूरे देश से लोग अयोध्या आ रहे हैं। हर कोई बस एक बार अयोध्या आना चाहता है। ऐसे में फर्जी VIP एंट्री दिलाने वाले ठग भी सक्रिय हो गए है।

रामलला दर्शन में मिल रहे फर्जी VIP पास

दरअसल राम मंदिर में पास को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। कुछ दिनों से वॉट्सऐप पर एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। इसमें रामलला की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए VIP पास दिया जा रहा है। ठग इस मैसेज के साथ एक लिंक भी भेजे रहे है। इस लिंक पर जाकर यह ऐप इंस्टॉल करें और फ्री में VIP पास लेकर अयोध्या में आकर राम के दर्शन करें। बता दें वॉट्सऐप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज के जरिए ये लोग भक्तों को अपने जाल में फंसाने का काम कर रहे हैं।

मैसेज में ये लिखा है-

मैसेज में लिखा है कि अगर आप अयोध्या में भगवान राम के वीआईपी दर्शन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यह लिंक एक APK फाइल है, जिसे टेक्नीकल टर्म में एंट्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज कहते हैं। इसके जरिए फोन में मालवेयर इंस्टॉल किया जा रहा है। दूसरी तरह के मैसेज में लिखा नजर आएगा- Install Ram Janmbhoomi Grah Sampark Abhiyan to Get VIP Access। तीसरे मैसेज में लिखा दिखेगा- बधाई हो, आप लकी हैं और आपको 22 जनवरी को राम मंदिर में दर्शन के लिए वीआईपी एक्सेस किया है।

Tags:
  • Ayodhya
  • अयोध्या
  • अयोध्या राम मंदिर
  • राम मंदिर
  • RAM MANDIR
  • Ayodhya Ram Mandir
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • Ram Mandir Pran Pratistha
  • fake VIP pass for Ramlala darshan
  • fake link on WhatsApp for Ramlala darshan
  • रामलला दर्शन में फर्जी VIP पास
  • रामलला दर्शन में वॉट्सऐप पर फर्जी लिंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा