रामलला की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो ऐसे बुक करें ऑनलाइन पास
BP Shrivastava | Dec 31, 2023, 24:00 IST
रामलला की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो ऐसे बुक करें ऑनलाइन पास
हर कोई रामलला के दर्शन के साथ उनकी आरती में शामिल होना चाहेगा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन पास की व्यवस्था की है। इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
AYODHYA. अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। इसके बाद हर कोई रामलला के दर्शन के साथ उनकी आरती में शामिल होना चाहेगा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने ऑनलाइन पास की व्यवस्था की है। इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार रामलला की सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और शाम 7.30 बजे संध्या आरती होती है।
अयोध्या में रामलला के दर्शनों को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु आरती में भी शामिल होना चाहेंगे। इसके लिए हम यहां ऑनलाइन बुकिंग का तरीका बता रहे हैं...
ऐसे करें आरती की ऑनलाइन बुकिंग-
सबसे जरूरी बात... आप अपने साथ कोई आईडी प्रूफ जरूर ले जाएं।
जानकारी के अनुसार रामलला की सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और शाम 7.30 बजे संध्या आरती होती है।
अयोध्या में रामलला के दर्शनों को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु आरती में भी शामिल होना चाहेंगे। इसके लिए हम यहां ऑनलाइन बुकिंग का तरीका बता रहे हैं...
ऐसे करें आरती की ऑनलाइन बुकिंग-
- राम मंदिर जाकर रामलला की आरती में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले पास लेना होगा।
- इसके लिए सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाएं।
- आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो यहां पर ' Click here to Reserve your Passes for experiencing Aarti Ramlalla' लिखा हुआ दिखाई देगा। इसके बाद इस पर क्लिक करें।
- हालांकि, आप आरती सेक्शन में जाकर भी इस प्रोसेस को कर सकते हैं।
- फिर नीचे की तरफ आना है और यहां पर मांगी गई जानकारियां भरनी हैं।
- जैसे उस दिन की तारीख, फिर आरती का प्रकार (सुबह, दोहपर या शाम), इसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या समेत अन्य सामान्य जानकारी भर दें और फिर प्रोसिउ पर क्लिड कर दें।
- ऑनलाइन आरती पास बुक होने के बाद आपको आरती पास काउंटर पर जाना होगा।
- यहां से अपना फिजिकल आरती पास प्राप्त कर सकते हैं और फिर आरती में शामिल हो सकते हैं।
सबसे जरूरी बात... आप अपने साथ कोई आईडी प्रूफ जरूर ले जाएं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari