15 सवाल-जवाब में जानिए अयोध्या की व्यवस्था, एक से बढ़कर एक तैयारी, आज से ठीक 31वें दिन मंदिर में विराजेंगे रामलला

Jitendra Shrivastava | Dec 23, 2023, 24:00 IST
Share
15 सवाल-जवाब में जानिए अयोध्या की व्यवस्था, एक से बढ़कर एक तैयारी, आज से ठीक 31वें दिन मंदिर में विराजेंगे रामलला
15 सवाल-जवाब में जानिए अयोध्या की व्यवस्था, एक से बढ़कर एक तैयारी, आज से ठीक 31वें दिन मंदिर में विराजेंगे रामलला

अयोध्या में सकल आस्था के प्रतिमान प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। 22 जनवरी श्री रामलला विराजमान होंगे।

रविकांत दीक्षित, AYODHYA. आज से ठीक 31वें देश में दिवाली मनाई जाएगी। जी हां, अयोध्या में सकल आस्था के प्रतिमान प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को अभिजीत मुहूर्त में यहां श्री रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। देश-विदेश के मेहमान इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। देश के पांच लाख मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। घर-घर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। यदि आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है।

आपके मन में उपज रहे अहम सवालों के जवाब भी जानिए...

सवाल:मंदिर में भगवान श्रीराम की कौन सी प्रतिमा स्थापित की जाएगी?

जवाब: देश के श्रेष्ठ मूर्तिकार गणेश भट्ट, अरुण योगिराज और सत्यनारायण पांडेय रामलला की मूर्ति तैयार कर रहे हैं, इनमें से जो भी मूर्तिकार पांच वर्ष के बालक की कोमलता को उकेरने में सफल होगा, उसी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चुनी जाएगी।

सवाल:प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा क्या है, कौन पूजा कराएगा?

जवाब: प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूजा-अर्चना 16 जनवरी से शुरू हो जाएगी। काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, लक्ष्मीकांत दीक्षित (कर्मकांड) पूजा संपन्न कराएंगे। प्राण-प्रतिष्ठा पूजन के बाद 48 दिन की मंडल पूजा होगी, जो विश्वप्रसन्न तीर्थ जी के नेतृत्व में होगी।

सवाल:अयोध्या में अभी क्या तैयारियां चल रही हैं?

जवाब: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास तीर्थक्षेत्रपुरम (बाग बिजैसी) में टिन की सिटी बसा रहा है। यहां छह नलकूप, छह रसोई घर बनाया जा रहा है। इसी के साथ अयोध्यावासियों ने होम स्टे की व्यवस्था भी की है, जहां शुल्क देकर श्रद्धालु ठहर सकते हैं। अनेक निजी होटल्स भी तैयार हो रहे हैं।

सवाल:भोजन-प्रसादी की क्या व्यवस्था रहेगी?

जवाब: पूरी अयोध्या में हर कोने में लंगर, भोजनालय, भंडारा और अन्नक्षेत्र चलेंगे। श्रद्धालु कहीं भी प्रसाद ले सकते हैं। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी अयोध्यावासियों ने मेहमानों के स्वागत की तैयारियां की हैं।

सवाल:कोई बीमार हो गया तो क्या व्यवस्था होगी?

जवाब: देशभर के 150 डॉक्टर्स ने यहां किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए तैनात रहेंगे। इन्होंने मंदिर ट्रस्ट को इसकी सहमति दे दी है। दस बिस्तरों वाला एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जा रहा है।

सवाल: क्या मैं भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देख सकता हूं?

जवाब: जी नहीं, आम व्यक्तियों को मंदिर परिसर में जगह नहीं मिलेगी। मुख्य समारोह में ट्रस्ट की ओर से जिन मेहमानों को बुलावा भेजा गया है, उन्हें ही प्रवेश मिलेगा। हालांकि, पूरे कार्यक्रम का विभिन्न चैनल्स पर लाइव किया जाएगा।

सवाल:किन वीआईपी को बुलाया गया गया है?

जवाब: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। देश के अन्य बड़े राजनीतिज्ञ भी यहां पहुंचेंगे। इसी के साथ किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले प्रमुख व्यक्तियों को आमंत्रित किया है। प्रमुख शख्सियतों में रतन टाटा के उत्तराधिकारी चंद्रशेखरन, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को बुलावा भेजा है। इसरो के डायरेक्टर नीरज देसाई को भी बुलाया गया है।

सवाल:क्या कोई अभिनेता भी यहां आएंगे?

जवाब: हां, फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, मधुर भंडारकर और प्रसून जोशी को न्योता दिया है। रामायण सीरियल के अरुण गोविल और महाभारत के कृष्ण भारद्वाज समारोह में मौजूद रहेंगे।

सवाल:कितने साधु-संत आएंगे?

जवाब: सभी परम्पराओं के करीब चार हजार साधु-संतों को बुलावा भेजा गया है। सभी शंकराचार्य, महामण्डलेश्वर, सिख और बौद्ध पंथ के शीर्ष संतों को निमंत्रण भेजा गया है। स्वामी नारायण ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार, किसान, कला जगत की प्रमुख हस्तियां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होंगी।

सवाल:क्या कारसेवकों को नहीं बुलाया गया?

जवाब: हां, कारसेवकों के परिजनों को निमंत्रण भेजा गया है। इसी के साथ साल 1984 से 1992 के बीच सक्रिय रहे देश के ख्यातनाम पत्रकारों को बुलावा भेजा गया है।

सवाल:मैं कब से मंदिर में भगवान के दर्शन कर सकूंगा?

जवाब: राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के अनुसार, आम श्रद्धालु 23 जनवरी से श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी की दोपहर 12 बजे के बाद पूरा हो जाएगा। 23 जनवरी से 48 दिन की मंडन पूजा होगी।

सवाल:प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन कौन है?

जवाब: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास यह ऐतिहासिक आयोजन करने जा रहा है। ट्रस्ट के साथ ही उत्तरप्रदेश सरकार भी सहयोग कर रही है। आयोजन पर खर्च होने वाली राशि ट्रस्ट और सरकार उठाएंगे।

सवाल:प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर का मुख्य पुजारी कौन?

जवाब: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने मुख्य पुजारी की नियुक्ति पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा, मंदिर के लिए अभी किसी भी मुख्य पुजारी की नियुक्ति नहीं की गई है। भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें। हां, ये जरूर है कि कुछ इंटरव्यू हुए हैं। उन्हें ट्रेनिंग के लिए भेजा है।

सवाल:क्या अयोध्या के अलावा भी कहीं कार्यक्रम होंगे?

जवाब: अयोध्या के साथ देश के पांच लाख मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। देशवासी भी इस दिन सुबह 11 बजे अपने-अपने स्थानीय मंदिरों में एकत्र होकर सामूहिक रूप से इस कार्यक्रम को अपनी महान संस्कृति के उत्सव के रूप में मनाएंगे।

सवाल: बाबरी मजिस्द को लेकर क्या अपडेट है?

जवाब: रमजान से पहले मस्जिद की नींव रखी जाएगी। यहां पहली नमाज मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस पढ़ेंगे। मस्जिद विकास समिति के चेयरमैन हाजी अराफात शेख ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोहम्मद पैगंबर के नाम पर मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला रखा जाएगा। अयोध्या से करीब 25 किलोमीटर दूर बनने वाली मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। इसमें 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी, जो 18-18 फीट पर खुलेगी।

Tags:
  • Ramlala is seated in the temple
  • arrangements in Ayodhya
  • 15 questions and answers
  • preparations are underway in Ayodhya
  • Ramlala will be seated on the 31st day
  • मंदिर में रामलला विराजमान
  • अयोध्या की व्यवस्था
  • 15 सवाल-जवाब
  • अयोध्या में एक से बढ़कर एक तैयारी
  • 31वें दिन विराजेंगे रामलला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा