राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा, ऐसी होगी रामलला की मूर्ति, देखिए पहली झलक

Rahul Garhwal | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा, ऐसी होगी रामलला की मूर्ति, देखिए पहली झलक
राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा, ऐसी होगी रामलला की मूर्ति, देखिए पहली झलक

राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला की मूर्ति की पहली झलक देखिए।

AYODHYA. राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। हर किसी के मन में रामलला की मूर्ति को लेकर उत्साह है। रामलला की मू्र्ति कैसी होगी। अभी तक रामलला मूर्ति नहीं दिखाई गई है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही मूर्ति का अनावरण होगा, लेकिन हम आपको रामलला की मूर्ति की पहली झलक दिखा रहे हैं। ये प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र में है।

ऐसी होगी रामलला की मूर्ति

रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर

राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की 51 इंच की प्रतिमा की स्थापना होगी। रामलला 5 साल के बाल स्वरूप में होंगे। प्रतिमा में रामलला कमल के फूल पर खड़े होंगे। प्रतिमा ऐसी है जो राजा का पुत्र लगे और विष्णु का अवतार लगे। कमल के फूल के साथ मूर्ति की लंबाई करीब 8 फीट होगी।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। 50 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। रोज 35 ट्रेनें चलाई जाएंगी जो 430 शहरों से चलेंगी। जानकारी के अनुसार 25 जनवरी से लेकर 25 मार्च तक देश के अलग-अलग राज्यों से राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले लोगों को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता सुविधा मुहैया कराएंगे। राम मंदिर के दर्शन करने वालों लोगों को ढोल-नगाड़े, तिलक और फूल माला के साथ भेजा जाएगा। एक दिन में लगभग 50 हजार भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कहना है कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है। इसमें किसी भी तरीके का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • Ram Temple
  • राम मंदिर
  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा
  • Ram Mandir Pran Pratistha
  • Statue of Ramlala
  • रामलला की मूर्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा