आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया 66 रन से जीता, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा, मैक्सवेल की करिश्माई गेंदबाजी
BP Shrivastava | Sept 28, 2023, 24:00 IST
आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया 66 रन से जीता, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा, मैक्सवेल की करिश्माई गेंदबाजी
ग्लेन मैक्सवेल की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 66 रन से हरा दिया। हालांकि, तीन मैचौं की सीरीज में भारत ने पहले ही अजेय बढ़त ले ली थी। यानी सीरीज भारत ने 2-1 से जीती।
स्पोर्ट्स डेस्क. ग्लेन मैक्सवेल की दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे मैच में भारत को 66 रन से हरा दिया। हालांकि तीन मैचौं की सीरीज में भारत ने पहले ही अजेय बढ़त ले ली थी। राजकोट में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर के खेल में 352 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच के हीरो मैक्सवेल रहे जिन्होंने रोहित शर्मा के तूफान को कॉट एंड बोल्डकर स्टेडियम में सनसनी फैला दी। इससे पहले वॉशिंगटन सुंदर और बाद में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शिकार बनाया।
मैक्सवेल ने रोहित का अद्भुत कैच पकड़ा
ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए 353 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित ने धुआंधार शुरुआत की थी। एक समय पर रोहित अपने शतक के करीब पहुंच गए, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के अद्भुत कैच के कारण उनकी पारी 57 गेंद में 81 रनों पर सिमट गई। अपनी इस पारी में रोहित ने 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए थे।
विराट कोहली ने भी हाफ सेंचुरी जमाई
इसके बाद विराट कोहली ने हाफ सेंचुरी जमाई। विराट भी मैच में अपने बेहतरीन लय में दिखे। विराट कोहली भी ग्लेन मैक्सवेल की फिरकी में फंसकर आउट हो गए। विराट टीम इंडिया के लिए 61 गेंद का सामना करते हुए 56 रन ही बना सके। इसके बाद कुछ देर के लिए श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने मोर्चा संभालने का काम किया, लेकिन वह भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके। श्रेयस अय्यर 43 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए जबकि केएल राहुल 30 गेंद में सिर्फ 26 रन ही बना सके।
ग्लेन मैक्सवेल ने की दमदार गेंदबाजी
बल्लेबाजी में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट होने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए कमाल कर के दिखाया। एक तरफ जब कंगारु टीम के बैटरी की जमकर धुनाई हो रही थी तो मैक्सवेल ने रोहित शर्मा को आउट कर टीम को एक बड़ी सफलता दिलाई। मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए 10 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 40 रन देकर 4 बड़े विकेट लिए।
कंगारु टीम के टॉप 4 बल्लेबाज ने जड़े अर्धशतक
भारत के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप के चार बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 56 रनों का योगदान दिया। इसके बाद मिचेल मार्श ने 96 रनों की दमदार पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने भी 74 रनों का योगदान दिया, जबकि मार्नस लाबुशेन ने 58 गेंद में 72 रनों की पारी खेली। इन चारों की बैटिंग के बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने 353 रनों का विशाल लक्ष्य रख पाई।
भारतीय गेंदबाजी नहीं रही असरदार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी असरदार साबित नहीं रही। मैच में टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे अधिक महंगे साबित रहे। बुमराह ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी 9 ओवर में 68 रन खर्च कर डाले, जबकि उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला।
प्रसिद्ध कृष्णा भी काफी महंगे रहे और उन्होंने 5 ओवर में 45 रन दिए और एक सफलता हासिल की। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 10 ओवर की गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने 48 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। रविंद्र जडेजा भी 10 ओवर में 61 देकर खाली रहे। इसके अलावा कुलदीप यादव 6 ओवर में 48 रन खर्च कर दिए जबकि उन्हें दो विकेट मिला।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari