IND vs NZ: जीत की हैट्रिक के लिए मुकाबला, जानें हेड टू हेड कौन किस पर भारी?

thesootr Desk | Mar 02, 2025, 12:10 IST
Share
icc champions trophy 2025
icc champions trophy 2025

भारत और न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में लीग का आखिरी मैच खेलेंगे। दोनों टीमों की नजरें जीत की हैट्रिक पर होंगी। हालांकि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।

ICC Champions trophy 2025 के ग्रुप स्टेज का आज आखिरी मैच है। भारत और न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) के बीच दुबई में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम जीत की हेट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ उतरेंगीं। दोनों ही टीमें लगातार दो-दो मैच जीतकर आ रही हैं। देखा जाए तो दोनों ही टीमों के लिए ये कड़ा मुकाबला है और इस टूर्नामेंट का सबसे मुश्किल मैच भी। दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं और बड़े मैच से पहले जीत हासिल कर मनोबल बढ़ाना चाहेंगी और टेबल में टॉप पर फिनिश करना चाहेंगी।

क्या कहते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के आंकड़े?

चैंपियंस ट्रॉफी में अगर दोनों टीमों के आंकड़े देखे जाएं तो एक बार ही इन दोनों का मुकाबला हुआ है जिसमें न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल करने में सफल रही थी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 25 साल बाद भिड़ रही हैं। साल 2000 में हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को 4 विकेट से हराया था।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

ऐसे हैं हेड टू हेड आंकड़े

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड (Head To Head IND Vs NZ) आंकड़े देखे जाएं तो इसमें भारत का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच वनडे में अभी तक कुल 118 मैच खेले गए हैं जिसमें 60 भारत ने तो 50 न्यूजीलैंड ने जीते हैं। सात मैचों के परिणाम नहीं आए जबकि एक मैच टाई रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : ICC ने बढ़ाई प्राइज मनी, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश!

सेमीफाइनल में हैं दोनों टीमें

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब ये मैच जीत के क्रम को बनाए रखते हुए सेमीफाइनल से पहले मनोबल हासिल करने का है। इस मैच में दोनों ही टीमों की असली ताकत भी नजर आएगी।

IND Vs NZ-दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

India की संभावित टीम (Playing 11): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

Newzealand की संभावित टीम (Playing 11): विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुर्के।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Cricket
  • इंडिया vs न्यूजीलैंड मैच
  • IND Vs NZ
  • ICC Champions Trophy 2025
  • इंडिया Vs न्यूजीलैंड
  • IND vs NZ Live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा